Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
08-May-2026

बिजली उपकरणों के पास से हटा अवैध अतिक्रमण आधार KYC के नाम पर अवैध वसूली ग्रामीणों ने की शिकायत बंगाल की घटनाएं लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं: अजय सिंह राहुल पुलिसकर्मी से विवाद के बाद हुए समझौते के दस्तावेज पाने पुरोहित ने दी अर्जी जिला कोर्ट में चाकू लेकर घुसा बदमाश गेट पर तलाशी के दौरान पुलिस ने दबोचा शहर में आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम और विद्युत वितरण कंपनी ने संयुक्त अभियान चलाकर कई इलाकों में बिजली ढांचे के आसपास किए गए अवैध निर्माण हटाए। मुख्य अभियंता के निर्देशन में 35 टीमों ने बिलहरी गोरखपुर विजयनगर और रांझी सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की। अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा ने बताया कि ट्रांसफार्मर डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स और बिजली खंभों के पास बने असुरक्षित निर्माण हादसों का कारण बन सकते थे। लालपुर और पशियाना में मकानों से सटाकर बिजली पोल और केबलें लगाए जाने पर गंभीर लापरवाही मिली। विरोध के बावजूद मुख्य केबल काटी गई खुले बॉक्सों पर ढक्कन लगाए गए और अतिरिक्त पोल स्थापित किए गए। प्रशासन ने अभियान जारी रखने की बात कही। पनागर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आधार कार्ड की केवाईसी अपडेट करने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ लोग केवाईसी के नाम पर 50 से 500 रुपये तक वसूल रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आधार केवाईसी की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है और इसके लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आगाह किया है कि वे ऐसे ठगों के झांसे में न आएं। विभाग ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और अवैध रूप से पैसे वसूलने वाले लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही है। जबलपुर: मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल ने जबलपुर प्रवास के दौरान पश्चिम बंगाल की हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या को दुखद बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं लोकतंत्र के लिए चिंताजनक हैं। राहुल ने तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान में जिस तरह चुनाव लड़े जा रहे हैं और केंद्र सरकार की जो भूमिका है उसका आकलन देश की जनता खुद करेगी। संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए अजय सिंह राहुल ने स्पष्ट किया कि बंगाल के घटनाक्रम का मध्यप्रदेश की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका मुख्य फोकस प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है जिसके लिए वे लगातार कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। गुरुवार को जबलपुर में उन्होंने स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र में हुई दस्सीलाल बसौर की हत्या और मोबाइल लूट मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में शुभम पाण्डेय शरद बर्मन और एक 17 वर्षीय किशोर शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल दो बटनदार चाकू और लूटा गया मोबाइल बरामद किया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते 4 मई की रात हमला किया था जिसमें बीच-बचाव करने आए दस्सीलाल की चाकू लगने से मौत हो गई। फरार होते समय आरोपियों ने दो युवकों से लूटपाट भी की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जबलपुर: ग्वारीघाट निवासी पुरोहित शिवशंकर तिवारी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और स्थानीय थाने में आवेदन देकर एक प्रधान आरक्षक के साथ हुए पुराने विवाद के आधिकारिक दस्तावेज मांगे हैं। पीड़ित के अनुसार 5 अप्रैल 2026 की रात प्रधान आरक्षक विवेक मालवीय ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की थी जिसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई थी। थाने में पुलिस अधिकारियों की मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हुआ था और पुलिस ने राजीनामा व पंचनामा तैयार किया था। अब पीड़ित शिवशंकर तिवारी ने विधिवत आवेदन सौंपकर उस समझौते की लिखापढ़ी और कार्यवाही के समस्त दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि मामले की आधिकारिक जानकारी उनके पास सुरक्षित रहे। इस आवेदन ने एक बार फिर पुलिस विभाग के मैदानी कर्मचारियों के व्यवहार को चर्चा में ला दिया है। ​जबलपुर जिला न्यायालय परिसर में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस ने गेट पर चेकिंग के दौरान एक युवक को प्रतिबंधित बटनदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी प्रेम सोनकर रांझी के बापूनगर का निवासी है और वह एक पुराने मामले की पेशी के सिलसिले में कोर्ट पहुँचा था। ​जैसे ही आरोपी ने कोर्ट के प्रवेश द्वार पर कदम रखा नियमित जांच के दौरान उसकी जेब से चाकू बरामद हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर ओमती पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी प्रवृत्ति का है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर कोर्ट परिसर की सुरक्षा और सघन तलाशी के महत्व को रेखांकित किया है।