Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
07-May-2026

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध के दोनों पांव कटकर हुए अलग गोंगलई समीप हुआ हादसा लापरवाह कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ बीएचएमएस के छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी तीन विकासखंडों में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य धीमा कलेक्टर ने जताई नाराजगी बालाघाट से गोंदिया रेल मार्ग में नवेगांव से गोंगलई जाने वाले मार्ग में रेल्वे अंडरब्रिज के समीप बुधवार की रात क एक वृद्ध ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में वृद्ध के दोनों पांव कटकर अलग हो गए थे। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस व परिजनों को मिलने पर मौके में पहुंचकर घायल वृद्ध बिसनलाल केकती को एम्बुलेंस से ईलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर उसे रिफर कर दिया गया। जिसे परिजन गोंदिया अस्पताल लेकर गए वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें नागपुर अस्पताल ले जाया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस व अस्पताल चौकी पुलिस भी पहुंची। लेकिन घायल कथन देने की हालत में नहीं था। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्यवाही कर घटना के बारे में पतासाजी की जा रही है। बीएचएमएस देव होम्योपैथी एंड मेडिकल कॉलेज का बड़ा लापरवाही भरा चेहरा सामने आया है जहां दो हज़ार सत्राह अठ्ठाराह बैच के बीएचएमएस छात्रों का भविष्य कॉलेज प्रबंधन की कथित उदासीनता और गुमराह करने वाली नीतियों की भेंट चढ़ गया। लाखों रुपए खर्च कर डिग्री लेने वाले छात्र आज परमानेंट रजिस्ट्रेशन के लिए भटक रहे हैं और अब उन्होंने सडक़ पर उतरने का ऐलान कर दिया है। पहले जिला स्तर पर और इसके बाद भोपाल मुख्यालय में बड़े पैमाने पर आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी गई है। बीएचएमएस पासआउट छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें पूरे कोर्स के दौरान झूठे आश्वासन देकर गुमराह किया गया। छात्रों के अनुसार बीएचएमएस की पढ़ाई में प्रत्येक छात्र का करीब पंद्राह से सत्राह लाख रुपये तक खर्च हुआ है। बावजूद इसके बिना रजिस्ट्रेशन के वे न तो क्लिनिक खोल सकते हैं और न ही किसी सरकारी या निजी नौकरी के पात्र हैं। यह स्थिति सीधे तौर पर उनके करियर और जीवन के साथ खिलवाड़ है। जिला न्यायालय परिसर के समीप स्टाम्प वेंडरों के बैठक कक्ष के सामने टपरे में फांसी के फंदे पर गुरूवार की सुबह प्रौढ़ का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मौका स्थल बस स्टैण्ड से सटा होने से बस चालक परिचालक व एजेन्ट सहित यात्रियों की भी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त नारायण भंडारी के रूप में की गई। विडियो कॉल में शव देखने के बाद मृतक के पुत्र राकेश कुमार भंडारी ने शिनाख्त की। जिसके बाद परिजनों के घटना स्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। बालाघाट. कलेक्टर मृणाल मीना ने गुरवार को राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में किरनापुर बालाघाट लांजी तहसील में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। तिरोड़ी व कटंगी तहसील में नक्शा तरमीम के प्रगति कम पाए जाने पर कटंगी एसडीएम को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक में नामांतरण सीमांकन बंटवारा प्रकरणों एवं विभिन्नं राजस्वर मदों के वसूली की भी गहन समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने बालाघाट एसडीएम को निर्देशित किया कि भटेरा रेल ओवर ब्रिज निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा वितरण शीघ्र कराया जाए ताकि ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके और आमजन को जल्द बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके।