Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
06-May-2026

MP में NH-52 पर कल कांग्रेस का चक्काजाम मध्य प्रदेश में 7 मई को कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने जा रही है। किसानों की मांगों को लेकर प्रदेश से गुजरने वाले आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे-52 पर चक्काजाम किया जाएगा। प्रदर्शन हाईवे के 7 अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा। एमपी कांग्रेस ने स्थान तय कर लिए हैं। शुरुआत इंदौर में सुबह 10.30 बजे पिगडंबर से होगी। इस दौरान पर जीतू पटवारी हरीश चौधरी मौजूद रहेंगे। ग्वालियर में घूरकर देखने पर पड़ोसी की गोली मारकर हत्या ग्वालियर में घूरकर देखने के विवाद में दो पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। इस बीच एक पक्ष ने रायफल से करीब 20 राउंड फायर किए जिसमें एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छर्रे लगने से उसकी पत्नी और एक बेटा घायल हैं। दूसरे बेटे को लाठी लगी है। घटना मंगलवार रात 11.30 बजे मुरार थाना क्षेत्र के बड़ा गांव खुरैरी इलाके की है। बुरहानपुर में सीएम मोहन ने खाई झालमुड़ी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को बुरहानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में उद्योगपतियों से संवाद किया और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट कराने की बड़ी घोषणा की। इसके बाद सीएम भाजपा के विजय उत्सव में शामिल हुए जहां उन्होंने मंच पर बैठकर झालमुड़ी खाई और नेताओं को भी खिलाई। इस दौरान उन्होंने बंगाल और असम में पार्टी की जीत पर खुशी जताते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। भोपाल में डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से रेप भोपाल में पांच साल की किंडरगार्डन छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। वारदात को 75 वर्षीय पड़ोसी एडवोकेट ने अंजाम दिया। हबीबगंज थाने की एसआई मुक्ता शर्मा के मुताबिक घटना 3 मई की है। पीड़िता के पिता डिफेंस ऑफिसर हैं। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।आरोपी अपनी बेटी और नातिन के साथ रहता है। उसकी नातिन के साथ ही पड़ोस में रहने वाले डिफेंस ऑफिसर की बच्ची भी खेलती है।घटना वाले दिन बच्ची खेलने के लिए आरोपी के घर पहुंची। इस दौरान आरोपी बच्ची को एक कमरे में ले गया। वहां उसके साथ गंदी हरकत की। बंगाल में BJP जीती नहींजिताई गई बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय बाहुबली सांसद पप्पू यादव दो दिवसीय प्रवास पर उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों पर विवादित बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP चुनाव जीती नहीं जिताई गई है। और अब बीजेपी के गुंडे जश्न मना रहे हैं। चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों का डीपीआई के सामने प्रदर्शन प्रदेश में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी अब बड़ा मुद्दा बन गई है। माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों ने नियुक्ति न मिलने पर आंदोलन का ऐलान कर दिया है। अभ्यर्थियों ने बुधवार को लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के सामने प्रदर्शन किया और नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की।करीब 10700 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी हुए लगभग 9 महीने बीत चुके हैं लेकिन अब तक न तो नियुक्ति आदेश जारी हुए हैं और न ही चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो सकी है। अभ्यर्थियों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2022 में शुरू हुई थी। 2023 में पात्रता परीक्षा आयोजित की गई और अप्रैल 2025 में चयन परीक्षा ली गई। लंबी प्रक्रिया के बाद सितंबर 2025 में परिणाम घोषित किया और चयन सूची जारी हुई।