Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
06-May-2026

कांग्रेस तमिलनाडु में TVK को समर्थन देगी तमिलनाडु में कांग्रेस ने TVK चीफ विजय को समर्थन देने का फैसला कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार देर रात तमिलनाडु कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की इमरजेंसी बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से विजय के समर्थन का फैसला लिया गया। कांग्रेस ने कहा है कि तमिलनाडु का जनादेश एक सेक्युलर सरकार के पक्ष में है और पार्टी किसी भी स्थिति में BJP या उसकी सहयोगी पार्टियों को सत्ता में नहीं आने देना चाहती। इससे पहले विजय ने सरकार गठन के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा था।234 सदस्यीय विधानसभा में TVK ने 108 सीटें जीती हैं। सरकार बनाने के लिए 118 विधायक चाहिए। विजय दो सीटों पर जीते हैं इसलिए एक सीट छोड़नी होगी यानी TVK के पास 107 सीटें ही रहेंगी। कुल सीटें 233 हो जाएंगी लेकिन बहुमत साबित करने का आंकड़ा 118 ही रहेगा। ऐसे में TVK को 11 विधायक और चाहिए। कांग्रेस के पास 5 सीटें हैं। PMK के 4 विधायक CPI और CPI(M) को 2-2 सीटें मिली हैं। TVK ने बुधवार को अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को महाबलीपुरम के चेंगलपट्टू स्थित फोर पॉइंट्स नाम के रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है। बंगाल में भाजपा को TMC से 32 लाख ज्यादा वोट पश्चिम बंगाल में भाजपा को कुल 2 करोड़ 92 लाख 24 हजार 804 वोट मिले हैं। तृणमूल कांग्रेस को 2 लाख 60 हजार 13 हजार 377 वोट मिले यानी कुल वोट का अंतर 32 लाख 11 हजार 427 रहा। 293 सीटों के हिसाब से भाजपा को हर सीट पर औसत 10960 वोट ज्यादा मिले। राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) से कुल 91 लाख वोट कटे। यानी हर सीट पर औसतन 30 हजार वोटरों के नाम काटे गए। कुल 293 सीटों में से 176 पर जीत का अंतर 30 हजार से कम और 117 सीटों पर 30 हजार से अधिक रहा। ऐसे में TMC अब चुनाव नतीजों को कोर्ट में चुनौती दे सकती है। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से हाईवे डूबा घरों में पानी उत्तर मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को भारी बारिश हुई। इससे कांकेर के चारामा में नेशनल हाईवे-30 पर घुटनों तक पानी भर गया। मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में बारिश का पानी लोगों के घर में घुस गया। पेंड्रा में आंधी से कई पेड़ टूटकर गिर गए। यूपी के गाजियाबाद में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। बारिश के कारण पूरे यूपी में अधिकतम तापमान 40°C से नीचे आ गया है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजस्थान में बाड़मेर और फलोदी को छोड़कर बाकी सभी शहरों में तापमान 40°C से नीचे रहा। इधर बिहार और मध्य प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी है। बिहार में पिछले 24 घंटे में 89.7 MM बारिश रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 182% अधिक है। राज्य में 7 मई तक आंधी-बारिश जारी रहेगी। MP के 28 जिलों में बुधवार को तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है। बंगाल में BJP जीती तो बांग्लादेश में सत्ताधारी पार्टी खुश बांग्लादेश की सत्ताधारी पार्टी BNP ने पश्चिम बंगाल में BJP की जीत पर खुशी जताई है। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए BNP के सूचना सचिव अजीजुल बारी हेलाल ने BJP को जीत की बधाई दी और कहा कि इससे भारत-बांग्लादेश संबंध मजबूत हो सकते हैं। उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर तीस्ता जल बंटवारे समझौते में देरी करने का आरोप लगाया और कहा कि वह इसमें सबसे बड़ी रुकावट थी। उन्होंने दावा किया कि यह समझौता बांग्लादेश सरकार और मोदी सरकार दोनों ही चाहते थे। हेलाल ने उम्मीद जताई कि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बनी सरकार भारत और बांग्लादेश के रिश्तों को बेहतर बनाएगी और तीस्ता समझौते को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि भारत के राज्यों में बांग्लादेश के साथ सबसे लंबी सीमा पश्चिम बंगाल की ही लगती है। इसलिए वहां की राजनीति का असर सीधे दोनों के संबंधों पर पड़ता है। वहां सत्ता बदलना दोनों देशों के लिए अच्छा है। इससे दोनों देशों के बीच सीमा मुद्दों पर भी सुधार हो सकता है। अमेरिका का होर्मुज से सुरक्षित जहाज निकालने का ऑपरेशन बंद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार रात अचानक ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ रोकने का ऐलान किया। अमेरिका ने सोमवार सुबह होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए यह ऑपरेशन शुरू किया था। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक ट्रम्प ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से यह ऑपरेशन रोकने की अपील की गई थी। ईरान के साथ समझौते को लेकर बात आगे बढ़ी है इसलिए यह फैसला लिया गया है। उधर ईरान के सरकारी मीडिया ने इसे अपनी जीत बताया। उनका कहना है कि ट्रम्प को पीछे हटना पड़ा क्योंकि वो इस रास्ते को खुलवाने में नाकाम रहे। अमेरिका इस ऑपरेशन के तहत सोमवार को 2 और मंगलवार को सिर्फ 1 जहाज सुरक्षित निकाल पाया था। जबकि जंग से पहले हर दिन होर्मुज से औसतन 130 जहाज गुजरते थे।