समनापुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 8 मई को गोंदिया-गढ़ा ट्रेन रहेगी रद्द पांढरवानी गेहूं खरीदी केंद्र में भारी अव्यवस्था उजागर विधायक के निरीक्षण में खुली पोल बालाघाट नगर पालिका ने सौंदर्यीकरण का लोकार्पण कर मनाया बंगाल जीत का जश्न दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत समनापुर स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन निर्माण के लिए किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 8 मई को कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है। नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के तहत प्री-नॉन इंटरलॉकिंग गतिविधियां 6 मई तक विभिन्न चरणों में 12 घंटे के ओएचई ब्लॉक के साथ पूरी की जाएंगी। 7 मई की रात 10 बजे से 8 मई की मध्यरात्रि 2.30 बजे तक 4 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा। मुख्य नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 8 मई को सुबह 8 से रात 11 बजे तक किया जाएगा जिसमें 12 घंटे का सिग्नल एवं दूरसंचार डिसकनेक्शन और 3 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक शामिल रहेगा। इस कार्य के कारण गोंदिया-गढ़ा मेमो ट्रेन रद्द रहेगी। जिले के लालबर्रा क्षेत्र अंतर्गत पांढरवानी स्थित सहकारी समिति मर्यादित गेहूं खरीदी केंद्र का विधायक अनुभा मुंजारे द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की गंभीर खामियां सामने आईं। विधायक ने किसानों की समस्याएं सुनते हुए मौके पर ही जिम्मेदारों को सुधार के निर्देश दिए। विधायक मुंजारे ने बताया कि आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाओं का अंबार देखने को मिला। किसानों से संवाद के दौरान उन्होंने बताया कि समय पर तौल नहीं हो पा रही है और बारदाने की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले की जनपद पंचायत लालबर्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगरिया में रोजगार सहायक की लगातार अनुपस्थिति को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है। नाराज पंच-सरपंचों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है। पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार रोजगार सहायक के लंबे समय से अनुपस्थित रहने के कारण पंचायत के कार्यों पर गंभीर असर पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर पूर्व में भी प्रशासन को अवगत कराया गया था लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो 8 मई को सभी पंचायत प्रतिनिधि सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे। भरवेली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंझाराटोला में 5 मई की सुबह पट टेकरा समीप पेड़ पर फंदे में लटकी एक व्यक्ति की लाश देखी गई। मृतक की शिनाख्त तिरोड़ी मॉयल में सुरक्षा गार्ड के पद पर पदस्थ मंझाराटोला हाल मुकाम भरवेली निवासी हीरासिंह पिता अनंतसिंह उइके (56) वर्ष के रूप में की गई। जिसकी सूचना भरवेली थाना को मिलने पर पुलिस ने मौके में पहुंचकर मृतक का शव बरामद कर पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है। इस संबंध में मृतक के बड़े पुत्र विशाल उइके ने बताया कि पिता हीरासिंह 4 मई की सुबह बाईक से ड्यूटी जाने तिरोड़ी निकले थे। जो तिरोड़ी पहुंचे ही नही। दूसरे दिन सुबह उनकी लाश पेड़ में फंदे पर लटकी देखी गई। शहर में कभी बेतरतीब और बैरंग नजर आने वाले चौक-चौराहे अब खुबसूरती से आकर्षण का केन्द्र बन गये है। नगर पालिका परिषद बालाघाट ने शहर के सौंदर्यीकरण में कोई कमी नहीं की है। उद्यानों का निर्माण फाउंटेन हरियाली और डिवाईडर पर वन्यजीवों की जीवंत मूर्तियों से नगर की सुंदरता में गजब का विस्तार हुआ है। 4 मई को बंगाल चुनाव में जीत की खुशी में सौंदर्यीकरण निर्माण का लोकार्पण कर जश्न मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर के प्रयासों से नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा शहर को आकर्षक और सुंदरता प्रदान करने के लिये कई तरह के नवाचार किये गये है। शहर में उत्कृष्ट विद्यालय के सामने परिसर बेतरतीब नजर आता था वहां पर छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क का निर्माण किया गया है जो बालाघाट शहर की खुबसूरती को बढ़ा रहा है। इसके अलावा शहर के काली पुतली चौक में सुभाष उद्यान का कायाकल्प किया गया है जहां पर नये फाउंटेन का लोकार्पण 4 मई को हुआ। मोती गार्डन में हरियाली में विस्तारिकरण आकर्षक झूलों ओपन जीम एवं वॉकिंग गलियारा ओपन आर्ट गैलरी की तरह लगता है। जिले के जनजातीय विभाग के अंतर्गत स्कूल आश्रम शाला व छात्रावासों में कार्यरत अंशकालीन कर्मचारियों को शासन द्वारा प्रतिमाह पांच हजार रूपए वेतन दिया जाता है। इतना कम वेतन होने के बावजूद भी कर्मचारियों को ६-७ माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में इन कर्मचारियों को अपना जीवनयापन करना मुश्किल हो गया है। जिससे शासन के प्रति अंशकालीन कर्मचारियों में आक्रोश पनप रहा है। मंगलवार को अंशकालीन कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र वेतन का भुगतान दिलाने की गुहार लगाई है। उन्होंने शासन-प्रशासन को चेतावनी दी है कि शीघ्र मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो काम बंद कर बेमियादी हड़ताल पर बैठ जाएंगे।