Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
05-May-2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जगदलपुर स्थित शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम युवाओं की नवाचार और तकनीकी क्षमता को एक नया मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से स्टार्टअप तकनीकी समाधान और रचनात्मक विचारों को प्रोत्साहन मिलेगा जिससे क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रदेश में चल रहे “सुशासन तिहार” को जनता का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में उन्होंने छह जिलों का प्रवास करते हुए जन चौपालों का आयोजन किया जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री के अनुसार इन जन चौपालों के माध्यम से न केवल लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है बल्कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सीधे जनता से फीडबैक भी लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचे और प्रशासन पूरी तरह जनोन्मुखी बने चुनावी हार के बाद विपक्ष के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उन्हें जनता के फैसले को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हार के बाद आरोप-प्रत्यारोप करना स्वाभाविक है और विपक्ष “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे” जैसी स्थिति में है। हार से बौखलाए लोग चुनाव आयोग और ईवीएम पर दोषारोपण कर रहे हैं। पांच राज्यों के हालिया चुनावी नतीजों को लेकर छत्तीसगढ़ में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। डहरिया ने कहा कि 5 राज्यों के चुनाव में असम और पुडुचेरी पहले से ही बीजेपी के प्रभाव वाले राज्य थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने हार का दावा किया है जबकि वास्तविक मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और अन्य दलों के बीच रहा। वहीं तमिलनाडु को लेकर उन्होंने कहा कि वहां बीजेपी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। उन्होंने आगे दावा किया कि अभिनेता से नेता बने विजय (थलपति) तमिलनाडु में कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की स्थिति में हैं। केरल को लेकर उन्होंने कहा कि वहां कांग्रेस को उल्लेखनीय सफलता मिली है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए डहरिया ने यह भी कहा कि “जहां-जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पैर पड़े वहां कांग्रेस का प्रभाव कमजोर हुआ” — हालांकि उन्होंने इस बयान को बीजेपी द्वारा दिए गए तंज के जवाब में बताया। डहरिया ने दावा किया कि वाम दलों का देशभर में लगभग सफाया हो गया है और आने वाले चुनावों में बीजेपी को सीमित सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है।