Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
05-May-2026

दस लाख दिव्यांगों के लिए पहली बार बनेगी पॉलिसी मोहन यादव सरकार प्रदेश के दस लाख दिव्यांगजनों के लिए पहली बार नीति बनाएगी। इस नीति के लागू होने के बाद सारे विभाग दिव्यांगजनों को लेकर एक प्लेटफार्म पर काम कर सकेंगे। यहां अलग-अलग विभागों के द्वारा अलग-अलग स्कीम के जरिए दिव्यांगजन को लाभ दिया जाता है। इसलिए सरकार ने तय किया है कि अब ऐसी नीति बनाई जाए जो सभी विभागों के लिए समान रूप से प्रभावी रहे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिव्यांगजन विभाग के आयुक्त को यह नीति बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है और नीति का मसौदा छह माह में तैयार हो जाएगा। आयुक्त दिव्यांगजन डॉ अजय खेमरिया ने इस नीति को बनाए जाने को लेकर भास्कर से चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार दिव्यांगजनों के लिए कोई नीति बनाने का काम राज्य सरकार करने जा रही है। एमपी के दो सांसद दक्षिण में हारे एक तरफ पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में बीजेपी को पश्चिम बंगाल असम और पुदुचेरी में बड़ी जीत मिली है वहीं मध्य प्रदेश के लिए एक झटका देने वाली खबर भी सामने आई है। एमपी कोटे से राज्यसभा के दो सांसदों को दक्षिण भारत के चुनावी रण में करारी हार का सामना करना पड़ा है। केंद्र सरकार में मंत्री एल. मुरुगन को तमिलनाडु और जॉर्ज कुरियन को केरल विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है। एमपी में बंद परिवहन सेवा पर हाईकोर्ट सख्त मध्य प्रदेश में पिछले 21 वर्षों से बंद पड़ी सड़क परिवहन सेवा को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य और केंद्र सरकार को पुनः नोटिस जारी कर छह सप्ताह के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। यह जनहित याचिका सेंधवा के सामाजिक कार्यकर्ता और एडवोकेट बीएल जैन द्वारा 14 अगस्त 2024 को दायर की गई थी। याचिका में कहा है कि परिवहन निगम बंद होने के बाद प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सुरक्षित और सुलभ परिवहन व्यवस्था का अभाव भी गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। अब ग्लोबल सिंडिकेट के निशाने पर मप्र:पुलिस का इंटेलिजेंस फेल... शांति का टापू माना जाने वाला मप्र अब ग्लोबल ​सिंडिकेट की नजरों में है। पिछले एक माह में ही कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने अलग-अलग शहरों में व्यापारियों से 5 से 15 करोड़ रुपए तक की रंगदारी मांगी और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। 6 मामले अब तक दर्ज हो चुके हैं। सभी में एक ही पैटर्न और एक जैसी आवाज सामने आई है। एक्सपर्ट का मानना है कि इंटेलिजेंस सिस्टम की खामी की वजह से ऐसी गैंग को पैर जमाने का मौका मिल रहा है। एसटीएफ की एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। अब तक करीब 25 गुर्गे गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस जांच में पता चला कि लॉरेंस का करीबी हैरी बॉक्सर गैंग चला रहा है। धमकी देने के लिए पहले इंटरनेशनल नंबर से कॉल करते हैं फिर वाट्सएप या अन्य माध्यम से ऑडियो मैसेज भेजकर डराते हैं। हैरी का खास प्रदीप शुक्ला मुरैना से पकड़ाया तो पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। MP में अगले 4 दिन आंधी-बारिश 39 जिलों में अलर्ट एमपी में इस बार मई की शुरुआत तेज गर्मी की बजाय आंधी-बारिश और ओले के साथ हुई है। सोमवार को 15 से ज्यादा जिलों में कहीं ओले गिरे तो कहीं तेज आंधी चली और बारिश भी हुई। ऐसा ही मौसम मंगलवार को भी बना रहेगा। मौसम केंद्र भोपाल ने प्रदेश के 39 जिलों में 40 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबलपुर सिंगरौली सीधी शहडोल उमरिया और कटनी में आंधी की रफ्तार सबसे ज्यादा रहेगी। वहीं भोपाल रायसेन सीहोर राजगढ़ विदिशा नर्मदापुरम बैतूल ग्वालियर गुना शिवपुरी दतिया अशोकनगर मुरैना भिंड श्योपुर छिंदवाड़ा सिवनी नरसिंहपुर बालाघाट मंडला डिंडौरी पांढुर्णा रीवा सतना मऊगंज मैहर अनूपपुर सागर पन्ना दमोह छतरपुर टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इंदौर-उज्जैन संभाग यानी इंदौर धार आलीराजपुर बुरहानपुर बड़वानी खंडवा खरगोन झाबुआ उज्जैन नीमच आगर-मालवा मंदसौर शाजापुर देवास रतलाम और हरदा में मौसम साफ रहेगा। सिस्टम की वजह से कुछ जिलों में मौसम बदलने का अनुमान जरूर है।