बाजार में जबरदस्त तेजी भारतीय शेयर बाजार में आज यानी बुधवार 6 मई को शानदार तेजी देखने को मिल रही है। Sensex 300 अंकों से ज्यादा चढ़कर 77350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि Nifty 50 भी 100 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ 24150 के स्तर पर बना हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी दर्ज की गई है। इंडिगो महिंद्रा एंड महिंद्रा बजाज फाइनेंस और ट्रेंट जैसे शेयरों में 3% तक की बढ़त देखी जा रही है। सेक्टोरल इंडेक्स में सरकारी बैंकिंग सेक्टर करीब 2% चढ़ा है वहीं ऑटो IT मेटल और प्राइवेट बैंक सेक्टर में भी मजबूती बनी हुई है। पीएनबी का मुनाफा बढ़ा सरकारी बैंक Punjab National Bank (PNB) ने 5 मई को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14% बढ़कर ₹5225 करोड़ हो गया है जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹4567 करोड़ था। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक का कुल मुनाफा बढ़कर ₹16904 करोड़ पहुंच गया जो पिछले वित्त वर्ष के ₹16630 करोड़ से अधिक है। नया पब्लिक वाई-फाई सिस्टम की तैयारी सरकार पीएम-वाणी योजना से मिले अनुभव के आधार पर एक नया और उन्नत पब्लिक वाई-फाई सिस्टम लाने की तैयारी में है। Telecom Regulatory Authority of India (ट्राई) ने इस संबंध में परामर्श-पत्र जारी किया है। नई व्यवस्था में देशभर के 4 लाख हॉटस्पॉट पर एक ही OTP या पासवर्ड से लॉगिन संभव होगा। साथ ही ‘वाई-फाई प्रोटेक्टेड एक्सेस 3’ जैसे आधुनिक सुरक्षा मानकों के जरिए डिजिटल पेमेंट और UPI को और सुरक्षित बनाया जाएगा। ECLGS 5.0 को मंजूरी केंद्र सरकार ने Emergency Credit Line Guarantee Scheme (ECLGS) 5.0 को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत छोटे उद्योगों को ₹100 करोड़ तक और एयरलाइन कंपनियों को ₹1500 करोड़ तक का लोन मिल सकेगा जिससे कारोबार को मजबूती मिलने की उम्मीद है। कच्चे तेल पर भारी छूट वैश्विक बाजार में इराक की सरकारी तेल कंपनी अपने ‘बसरा मीडियम’ क्रूड पर लगभग 33.40 डॉलर प्रति बैरल तक की छूट दे रही है। फिलहाल इसकी कीमत करीब 120 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई है जिससे तेल बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है।