Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
06-May-2026

बंगाल में 86% रहा सीएम मोहन का स्ट्राइक रेट पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल के रिजल्ट की है। जहां बीजेपी पहली बार 294 सीटों में से 206 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी की इस जीत में मप्र के नेताओं कार्यकर्ताओं ने भी पूरी ताकत लगाई है। सीएम मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सात सीटों पर प्रचार किया। सीएम का स्ट्राइक रेट 86% रहा है। जबलपुर हादसा- 20 साल पुराने क्रूज को क्लीन चिट मध्य प्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में जिस 20 साल पुराने क्रूज की वजह से 13 मौतें हुईं उसे एमपी टूरिज्म कॉरपोरेशन क्लीन चिट दे रहा है। हादसे की मुख्य वजह अचानक आए तूफान को माना जा रहा है। वहीं लाइफ जैकेट पहनने को लेकर उठ रहे सवालों को लेकर टूरिज्म ने अजीब तर्क देते हुए कहा है कि लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य नहीं है। इसके अलावा वाटर स्पोर्ट्स की गाइडलाइन का भी पालन नहीं किया गया। यह क्रूज साल 2006 का है। इस हिसाब से उसकी उम्र 20 साल हो चुकी है। निगम के एडवाइजर राजेंद्र निगम ने बताया कि कुछ महीने पहले ही क्रूज के दोनों इंजन बदले थे। इससे उसकी उम्र 10 साल और बढ़ गई थी। क्रूज में कोई तकनीकी समस्या नहीं थी। भविष्य में ऐसा न हो इसलिए वेदर फोरकास्ट को ठीक करेंगे। निगम के एडवाइजर ने गोवा और विदेश में संचालित क्रूज का हवाला देते हुए कहा कि वहां भी लाइफ जैकेट क्रूज में उपलब्ध है लेकिन पर्यटक घूमने के दौरान नहीं पहनते हैं। सोनम के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची मेघालय सरकार पति राजा रघुवंशी की हत्या के मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत पर गंभीर चिंता जताते हुए मेघालय सरकार ने मेघालय हाई कोर्ट में अर्ज़ी देकर उन्हें पहले से मिली जमानत रद्द करने की मांग की है। अपनी दलील में राज्य ने तर्क दिया कि ईस्ट खासी हिल्स में सेशंस कोर्ट का जारी किया गया बेल ऑर्डर रद्द कर देना चाहिए क्योंकि यह फैसला अपराध की गंभीरता और न्याय पर इसके संभावित असर पर ठीक से विचार करने में नाकाम रहा। राज्य सरकार ने कहा कि आरोप गंभीर हैं और इसकी सख्त न्यायिक जांच की जरूरत है। 27 अप्रैल को शिलांग के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ज्यूडिशियल) ने गिरफ्तारी प्रक्रिया में खामियों को देखते हुए लगभग एक साल बाद सोनम रघुवंशी को जमानत दे दी। कोर्ट ने पाया कि उन्हें दिए गए गिरफ्तारी के आधार की जानकारी डॉक्यूमेंट में चेकबॉक्स पर निशान नहीं थे और भारतीय न्याय सेवा (BNS) के तहत एक इनकॉरपोरेट पीनल प्रोविज़न का भी ज़िक्र किया गया था। कोर्ट ने पाया कि उन्हें दिए गए गिरफ्तारी के आधार की जानकारी डॉक्यूमेंट में चेकबॉक्स अनटिक थे और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत एक गलत सजा का नियम भी बताया गया था। पत्नी से बदतमीजी करने से रोका तो चाकुओं से गोदा जबलपुर में महिला से अभद्रता का विरोध करने पर उसके पति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात 2:30 बजे तिलवारा थाना क्षेत्र के जोधपुर पड़ाव की है। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक जोधपुर पड़ाव निवासी दस्सी लाल मंगलवार रात करीब 9 बजे पाटन से घर लौटे थे। उनके साथ उनका बेटा भी था। खाना-पीना कर दस्सी लाल रात में सो गए। रात करीब 2:30 बजे उनकी पत्नी वॉशरूम के लिए घर के बाहर निकलीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां से गुजर रहे थे। युवकों ने महिला को देखा तो अभद्रता करने लगे। एमपी में आंधी-बारिश के 2 सिस्टम 28 जिलों में अलर्ट एमपी में आंधी-बारिश के 2 सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश के आधे हिस्से यानी 28 जिलों में बुधवार को तेज आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट है। बुधवार को ग्वालियर दतिया मुरैना भिंड जबलपुर कटनी छिंदवाड़ा सिवनी नरसिंहपुर बालाघाट मंडला डिंडौरी पांढुर्णा रीवा सतना सीधी सिंगरौली मऊगंज मैहर शहडोल उमरिया अनूपपुर सागर पन्ना दमोह छतरपुर टीकमगढ़ और निवाड़ी में आंधी की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के अनुसार शाम के समय प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा। कुछ जिलों में दिन में भी आंधी-बारिश का दौर रह सकता है।