Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
25-Apr-2026

पेटीएम पेमेंट्स बैंक लाइसेंस RBI ने रद्द किया कहा- इसकी बैंकिंग सेफ नहीं पेटीएम पेमेंट्स बैंक का कामकाज आज 24 अप्रैल से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) का बैंकिंग लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।RBI ने कहा कि बैंक के कामकाज से ग्राहकों का पैसा सुरक्षित नहीं था। हालांकि UPI एप पहले की तरह चलता रहेगा।RBI ने कहा है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पास इतनी नकदी है कि बैंक बंद होने की प्रक्रिया के दौरान वह अपने सभी ग्राहकों की जमा राशि वापस कर सकता है। इसका मतलब यह है कि जमाकर्ताओं का पैसा डूबने की संभावना नहीं है। गेट्स-बफे दान न करते तो दूसरे-तीसरे सबसे अमीर होते बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया के अमीरों की सूची एक नए नजरिए से जारी की है। अरबपतियों की संपत्ति की दोबारा कैलकुलेशन करते हुए उसमें उनके द्वारा किए गए दान को भी जोड़ा गया है।इसमें जानने की कोशिश की गई है कि दुनिया के सबसे उदार अरबपतियों ने कभी दान न किया होता तो आज उनकी संपत्ति और रैंकिंग कैसी होती? इसका जवाब पाने के लिए फोर्ब्स ने ‘ट्रू नेट वर्थ’ रैंकिंग तैयार की।इसमें माना गया कि अरबपतियों ने जो शेयर दान किए वे उनके पास ही रहते और नकद दान भी बाजार की दरों के हिसाब से निवेश होता। रिलायंस का मुनाफा 13% गिरकर ₹16971 करोड़ रहा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 13% घटकर 16971 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में प्रॉफिट ₹19407 करोड़ था। अडाणी ग्रीन एनर्जी का मुनाफा 34% बढ़ा अडाणी ग्रीन एनर्जी का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 34% बढ़कर 514 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह 383 करोड़ रुपए था। वहीं तिमाही आधार पर मुनाफा 100 गुना से ज्यादा बढ़ा है। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹5 करोड़ रुपए था। कंपनी ने 24 अप्रैल को नतीजें जारी किए हैं।