Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
16-Sep-2026

शेयर बाजार में तेजी सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा शेयर बाजार में आज 16 सितंबर को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 400 अंक की बढ़त के साथ 74400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी करीब 130 अंक ऊपर 23250 के स्तर पर पहुंच गया है। बाजार में FMCG और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। रैपिडो पर 10 लाख रुपये का जुर्माना कंज्यूमर अथॉरिटी CCPA ने रैपिडो पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कैब और बाइक टैक्सी सेक्टर की जांच के दौरान रैपिडो ऐप पर प्री-राइड टिपिंग और डायनामिक प्राइसिंग से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आईं। आरोप है कि राइड बुकिंग के दौरान ग्राहकों पर अतिरिक्त पैसे देने का दबाव बनाया जा रहा था। अथॉरिटी ने कंपनी पर अनुचित कारोबारी तरीकों के इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की है। भारत-न्यूजीलैंड FTA 19 अक्टूबर से लागू होने की उम्मीद भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट यानी FTA के 19 अक्टूबर से लागू होने की उम्मीद है। दोनों देशों ने 27 अप्रैल को इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। समझौते के तहत न्यूजीलैंड ने भारत से होने वाले 100 प्रतिशत निर्यात को टैक्स फ्री करने की बात कही है। साथ ही न्यूजीलैंड अगले 15 वर्षों में भारत में करीब 1.9 लाख करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जता चुका है। समझौते का उद्देश्य व्यापार सेवाओं और निवेश को बढ़ावा देना है। आपदा के समय सरकार घटा सकेगी EPF योगदान केंद्र सरकार ने नई कर्मचारी भविष्य निधि यानी PF योजना 2026 में आपातकालीन प्रावधान जोड़ा है। इसके तहत महामारी या राष्ट्रीय आपदा जैसी स्थिति में सरकार कर्मचारियों और कंपनियों के PF योगदान को अधिकतम तीन महीने के लिए आंशिक या पूरी तरह घटा या टाल सकेगी। यह प्रावधान पूरे देश या किसी विशेष राज्य अथवा क्षेत्र में लागू किया जा सकता है।