Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
24-Apr-2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हजारों की संख्या में मौजूद महिलाओं के साथ परेड ग्राउंड से घंटाघर तक जन आक्रोश पदयात्रा में भी शामिल हुए । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मातृशक्ति को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनका अधिकार दिलाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया था। परंतु लोकसभा में संख्या बल के कारण बिल पारित नहीं हो पाया। उन्होंने कहा विपक्ष ने षड्यंत्र करके नारी शक्ति का अधिकार छिनने का काम किया है। उन्होंने कहा देश की नारी अन्याय के विरुद्ध अवश्य आवाज उठाएगी क्योंकि अब नारी अपने अधिकारों के प्रति सजग हो चुकी है। सरोवर नगरी नैनी झील में आयुक्त कुमाऊं/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने नैनीताल के तल्लीताल स्थित सैन्ट जॉसेफ स्वीमिंग हाउस के एरियेशन हाउस के समीप नैनीताल झील में स्थित मत्स्य केज में स्नोट्राउट मछली के संचय एवं संरक्षण हेतु आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया इस अवसर पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बताया। नैनी झील में 1990 के दशक से महाशीर मछली (ट्रोप्टिटोरा व स्नोट्राउट) विलुप्त हो चुकी थी। 2005 में प्रजाति ट्राउट मछली महाशीर के रिस्टॉक का संचय किया गया जो आज काफी अच्छी तरह विकसित हो चुकी है। दूसरी मछली की देसी प्रजाति स्नो ट्राउट भी विलुप्त हो चुकी थी जो प्रोफेसर डीएस रावत वाइस चांसलर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल तथा रजिस्टार कुमाऊं विश्वविद्यालय डॉ एमएस मंदरवाल कुमाऊं विश्वविद्यालय के संरक्षण में जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. एचसीएस बिष्ट के निर्देशन में नैनी झील में लगभग 35 साल बाद स्नो ट्राउट का पुनः संवर्धन एवं संचय किया जाना सुनिश्चित किया गया। यह मछली नैनी झील में पनप रही काई का भक्षण कर जल में नाइट्रोजन की मात्रा को संतुलित करेगी और ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाएगी पर्यटन नगरी मसूरी में रोपवे में फंसे यात्रियों को एनडीआरएफ एसडीआरएफ भारत के बाद सीमा पुलिस बल और मसूरी पुलिस द्वारा सकुशल निकाल दिया गया है आज सुबह सभी संबंधित विभागों द्वारा आपदा राहत के तहत मसूरी माल रोड स्थित रोपवे पर मॉक ड्रिल किया गया l सभी विभागों ने आपसी तालमेल और सामंजस्य का परिचय देते हुए रोपवे में फंसे यात्रियों को सकुशल निकाल और अपने उपकरणों की भी जांच की l इस दौरान उप जिलाधिकारी राहुल आनंद के नेतृत्व में सभी विभागों ने मॉक ड्रिल किया l बताते चले कि मसूरी में माल रोड स्थित रोपवे मैं देश-विदेश से लाखों पर्यटक आते हैं और इसकी सुरक्षा को लेकर शासन प्रशासन हमेशा तैयार रहता है आज उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा मॉक ड्रिल किया गया । देहरादून के परेड ग्राउंड में बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से महिला जन आक्रोश रैली आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। रैली में मुख्यमंत्री सहित कई नेता मंत्री और विधायक मौजूद रहे। 33% महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस और सहयोगी दलों पर महिलाओं के अपमान का आरोप लगाया गया।बीजेपी नेताओं ने कहा कि आरक्षण बिल के क्रियान्वयन में बाधा डालकर महिलाओं के अधिकारों को नजरअंदाज किया गया है। इसी के विरोध में महिलाएं सड़कों पर उतरी हैं। रैली में शामिल महिलाओं ने अपने आक्रोश का प्रदर्शन करते हुए साफ संदेश दिया कि वे सम्मान और अधिकारों के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। एसएसपी देहरादून द्वारा घोषित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमित कुमार को ऋषिकेश पुलिस और एसओजी ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। मामला कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र का है। जहां एक स्थानीय व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाले युवक अमित कुमार पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से ही आरोपी अमित कुमार पुलिस की पकड़ से बाहर था। चार्जशीट दाखिल होने के बावजूद वह अदालत में पेश नहीं हुआ जिसके बाद एसएसपी देहरादून ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए शातिर लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह पुलिस के डर से गुजरात भाग गया था और वहां अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था