Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
23-Apr-2026

सीएम ने कौरवों से की कांग्रेस की तुलना बोले बहनों इनसे हिसाब जरूर लेना सीएम ने कौरवों से की कांग्रेस की तुलना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 अप्रैल गुरुवार को सागर जिले के नरयावली पहुंचे। सीएम ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस की तुलना कौरवों से करते हुए कहा कि वहां कौरव थे और यहां कांग्रेसी हैं। पीएम की भावना थी प्रेम और सबको साथ लेकर चलने के लिए हमारी बहनों के लिए उनका अधिकार दीजिए। जितने प्रयास करना थे सब कर लिए। मगर कौरवों की तरह इस कांग्रेस का मन नहीं था। अब 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी होगी मध्यप्रदेश में अब 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद होगी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने बुधवार शाम को कहा था कि केन्द्र सरकार से गेहूं खरीदी का कोटा बढ़ाने के लिए चर्चा चल रही है। इसके बाद केन्द्र सरकार की ओर से गेहूं खरीदी का कोटा बढ़ाए जाने की सहमति मिल गई है। वसुंधरा के फर्जी-लेटर मामले में 4 आरोपी पुलिस रिमांड पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम से फर्जी लेटर और AI से बनाए वीडियो के मामले में 4 आरोपियों को जयपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने मोहाली (पंजाब) की रहने वाली अमृता धुमाल को एक दिन की पुलिस रिमांड (PC) पर भेज दिया जबकि भोपाल के रहने वाले आरोपी निखिल बिलाल खान और इनाम अहमद को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। भोपाल में राजस्थान पुलिस के खिलाफ शिकायत राजधानी भोपाल में राजस्थान साइबर पुलिस की एक गुप्त कार्रवाई ने बड़े विवाद का रूप ले लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के एक तथाकथित वायरल पत्र के मामले में भोपाल से कांग्रेस आईटी सेल के तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद परिजनों ने पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिजनों ने सीधे तौर पर इसे अपहरण करार देते हुए थाना कोहेफिजा में शिकायत दर्ज कराई है। झूठी वाहवाही लूट रही मप्र सरकार मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण पर मुआवजे को 2 गुना से बढ़ाकर 4 गुना करने के फैसले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है।एक ओर जहां राज्य सरकार इसे किसानों के हित में एक ऐतिहासिक कदम बता रही है वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा सरकार पर क्रेडिट चोरी और किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।जयराम रमेश ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार को घेरते हुए कहा कि यह कोई नया उपहार नहीं है बल्कि डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार द्वारा सितंबर 2013 में बनाए गए भूमि अधिग्रहण कानून का हिस्सा है। बदमाशों ने बुजुर्ग को पीटा पेशाब पिलाई रायसेन जिले में बदमाशों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग को पेशाब पिलाई। कार में बैठाकर पीटा डराया-धमकाया और गालियां दीं। आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। पुलिस ने गुरुवार को 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 5 मार्च को रायसेन के नयापुरा निवासी एक युवक विदिशा जिले के शमशाबाद इलाके की नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया था। 6 मार्च को शमशाबाद थाने में केस दर्ज हुआ था। लड़की पक्ष के नाराज लोगों ने युवक के पिता को निशाना बनाया। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में कानून की धज्जियां उड़ाने वाला एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए थाने में मोर्चा खोल दिया है। ​आरोप है कि निखिल इनाम और बिलाल को भोपाल कोर्ट में पेशी का झांसा देकर राजस्थान पुलिस छल से अपने साथ ले गई। यह कृत्य सीधे तौर पर सुप्रीम कोर्ट की गिरफ्तारी और हिरासत संबंधी गाइडलाइनों का खुला उल्लंघन है। बिना स्थानीय प्रशासन और परिजनों को सही सूचना दिए झूठ बोलकर राज्य से बाहर ले जाना अपहरण की श्रेणी में आता है। पी.सी. शर्मा ने मांग की है कि दोषी पुलिस अधिकारियों पर अपहरण का मामला दर्ज हो। सवाल यह है कि क्या कानून के रक्षक ही अब छल का सहारा लेंगे? यह लोकतंत्र और नागरिक सुरक्षा पर एक बड़ा प्रहार है।