Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
23-Apr-2026

सभापति व पार्षद पति की मनमानी से प्यासा रह गया आधा शहर नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष का विरोध महिलाओं के सम्मान के खिलाफ : मंजरी जैन आवारा कुत्ते ने महिला को काटा अब महिला लोगों को काटने दौड़ी PM राहत योजना के क्रियान्वयन हेतु अस्पतालों को दिया प्रशिक्षण वन्यजीव हमलों पर लगाम की तैयारी कंट्रोल रूम से होगी निगरानी छिंदवाड़ा नगर निगम के सभापति व पार्षद इन दिनों सत्ता के नशे में इतने चूर है कि उन्हे न तो नियम कायदे नजर आ रहे है और न ही प्रशासनिक कार्यवाहीं का डर सभापति रंगु यादव व पार्षद पति राजकुमार बघेल की एक ऐसी ही मनमानी गुरूवार को सामने आई जिससे आधा शहर प्यासा रह गया। दरअसल दोनों ने गुरूवार सुबह ५.३० बजे धरमटेकडी स्थित फिल्टर प्लांट पहुंचकर राईजिनिंग लाइन का वाल्व खोल दिया। जिसकी वजह से आधे शहर की सप्लाई प्रभावित हो गई। वैसे यह घटना अपराध की श्रेणी में आती है लेकिन सत्ता में होने के कारण निगम के अधिकारी भी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं छिंदवाड़ा में भाजपा कार्यलय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मंजरी जैन ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के रुख को महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया।उन्होंने कहा कि यह विधेयक महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।श्री जैन ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते इसका विरोध कर महिला विरोधी मानसिकता दिखाई है। छिंदवाड़ा जिले के तामिया के टिपाखेड़ा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तीन महीने पहले एक आवारा कुत्ते ने 50 वर्षीय महिला को काट लिया था लेकिन परिवार ने इलाज कराने के बजाय झाड़-फूंक का सहारा लिया। शुरुआत में महिला सामान्य रही लेकिन कुछ समय बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी।महिला में रेबीज जैसे लक्षण दिखाई देने लगे—वह पानी से डरने लगी और असामान्य हरकतें करने लगी।हैरानी की बात यह है कि अब वह खुद लोगों को काटने के लिए दौड़ रही है।घबराए परिजन महिला को तामिया अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार की “प्रधानमंत्री रोड एक्सीडेंट विक्टिम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिले में संवेदीकरण कार्यशाला सह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कलेक्टर हरेंद्र नारायन और पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यशाला में आयुष्मान भारत योजना से जुड़े अस्पतालों को योजना की प्रक्रिया तकनीकी पहलुओं और ऑनलाइन सिस्टम की जानकारी दी गई।योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को “गोल्डन ऑवर” में प्राथमिकता से इलाज मिलेगा और 7 दिनों के भीतर अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा छिंदवाड़ा में कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में वन्यजीव हमलों की रोकथाम को लेकर अहम बैठक आयोजित हुई जिसमें मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए बहु-विभागीय रणनीति बनाई गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों में ग्राम चौपाल और बाघ चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को लगातार जागरूक किया जाए साथ ही महुआ और तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान लोगों को समूह में जाने और सतर्क रहने की सलाह दी जाए। पेंच टाइगर रिजर्व से लगे गांवों में सिंचाई के लिए दिन में बिजली देने वन क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने और 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए ड्यूटी के दौरान वॉलमेंन से मारपीट कर्मचारी संघ ने सौपा ज्ञापन छिंदवाड़ा में नगर पालिक निगम कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीरशिकायत दर्ज कराई है।संघ ने आरोप लगया है कि जलप्रदाय शाखा के कर्मचारी आरिफ खान के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।घटना उस समय हुई जब आरिफ खान पाइप लाइन लीकेज सुधारने के लिए मौके पर पहुंचे थे।संघ का आरोप है कि नाजिम बाबा निवासी छोटा इमामवाड़ा ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए हमला किया।इस घटना से कर्मचारियों में भय और आक्रोश का माहौल है।संघ ने थाना कोतवाली में शिकायत देकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। नहर-बांध रखरखाव में लापरवाही नहीं चलेगी: कलेक्टर कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक लेकर नहरों की साफ-सफाई और बांधों के रख-रखाव को लेकर सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सिंचाई से लाभान्वित गांवों में चौपाल लगाकर पंचनामा तैयार किया जाए और नहरों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।कलेक्टर ने कहा कि वर्षाकाल में हुई टूट-फूट का सुधार कार्य सिंचाई शुरू होने से पहले पूरा किया जाए और सभी कार्यों का विस्तृत विवरण पीपीटी के माध्यम से अगली बैठक में प्रस्तुत किया जाए। एमपी अंडर-17 क्रिकेट टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना 69वीं शालेय राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-17 बालक) के लिए मध्यप्रदेश टीम का प्री-नेशनल कैम्प इंदिरा गांधी क्रिकेट स्टेडियम में 19 से 23 अप्रैल तक आयोजित हुआ। गुरुवार को खिलाड़ियों को गणवेश वितरित कर अधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं। प्रदेशभर से चयनित खिलाड़ी टीम में शामिल हैं। टीम 24 अप्रैल को जाडचेरला (तेलंगाना) के लिए रवाना होगी जहां 26 अप्रैल से 1 मई तक प्रतियोगिता आयोजित होगी। धूमधाम से मनाया गया चित्रगुप्त महाराज का प्रकटोतस्व छिंदवाड़ा में जिला कायस्थ सभा द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का प्राकट्य उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह अभिषेक पूजन एवं हवन से हुई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।दोपहर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया और दवाएं वितरित की गईं। शाम को भव्य महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहे।इसके बाद भजन संध्या में भक्तिमय प्रस्तुतियों ने माहौल को भावपूर्ण बना दिया। अंत में सामाजिक भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ