Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
23-Apr-2026

BALA healine + vo किसान कल्याण वर्ष पर भाजपा का संवाद मुआवजा बढ़ोतरी को बताया ऐतिहासिक जिला अस्पताल में कलेक्टर का सख्त रुख डॉक्टरों को चेतावनी मरीजों से लिया फीडबैक दो दिवसीय राज्यस्तरीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता प्रारंभ महिला पुरूष ने दिखाई पॉवर लिफ्टिंग किसान कल्याण वर्ष के तहत भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में सांसद भारती पारधी ने प्रदेश सरकार के किसान हितैषी फैसलों को ऐतिहासिक बताते हुए भूमि अधिग्रहण मुआवजा बढ़ोतरी को किसानों के लिए बड़ा लाभकारी कदम बताया प्रदेश सरकार द्वारा घोषित किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत लिए जा रहे निर्णयों को लेकर 23 अप्रैल को भाजपा कार्यालय में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद भारती पारधी ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने भूमि अधिग्रहण से जुड़े हालिया कैबिनेट निर्णय का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 2013 के भू-अर्जन कानून के तहत मुआवजे के गुणांक को 1 से बढ़ाकर 2 कर दिया गया है जिससे किसानों को मिलने वाला मुआवजा सीधे दोगुना हो जाएगा। जिला चिकित्सालय में कलेक्टर मृणाल मीना ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानी। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं में सुधार पर जोर दिया। गुरुवार को निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने ओपीडी नेत्र वार्ड बर्न वार्ड दंत वार्ड मेडिकल वार्ड आर्थोपेडिक वार्ड हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) और जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी) का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति को लेकर सख्ती दिखाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी डॉक्टर निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सांदीपनि विद्यालय में कक्षा 11 वीं में प्रवेश के लिए हुई काउंसलिंग मेरिट के आधार पर हुआ संकाय आबंटन बालाघाट के सांदीपनि विद्यालय में कक्षा 11 वीं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें विद्यार्थियों को मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर संकाय आबंटित किए गए विद्यालय प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों का प्रवेश निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया गया। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह अंकों के घटते क्रम (मेरिट) के आधार पर की गई और विद्यार्थियों को उपलब्ध रिक्त सीटों के अनुसार ही प्रवेश दिया गया विद्यालय प्रबंधन द्वारा सीटों का निर्धारण विभिन्न माध्यमों से उत्तीर्ण छात्रों की संख्या और सेक्शन के अनुपात के आधार पर किया गया था जिसकी जानकारी पहले ही सूचना पटल पर प्रदर्शित कर दी गई थी। जिला पॉवर लिफ्टिंग और वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के बैनर तले २३-२४ अप्रैल को दो दिवसीय राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरूवार को स्थानीय नूतन कला निकेतन सभागार में दोपहर ३.३० बजे किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष के.आर तिवारी जिला पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकर हरपाल व सचिव सुरेन्द्र जायसवाल की प्रमुख उपस्थिति में रिफन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में इंदौर भोपाल उज्जैन छिंदवाड़ा जबलपुर मंदसौर कटनी झाबुआ सागर और बालाघाट सहित अन्य जिले के करीब डेढ़ सैकड़ा से अधिक महिला पुरूष प्रतिभागी शामिल हुए है। जो अलग-अलग वजन के वेट लिफ्टिंग कर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा रहे है। प्रतियोगिता का समापन २४ अप्रैल की रात में होगा। छत्तीसगढ़ के प्रथम व पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र पूर्व विधायक अमित जोगी के खिलाफ जो छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट से उम्र कैद की सजा का फैसला दे दिया गया था। न्यायालय द्वारा उनकी बिना सुनवाई के सजा सुना दी गई थी। सोशल मीडिया के माध्यम से उसका पूरा देश में तहलका मचा हुआ था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अमित जोगी को बहुत बड़ी राहत दी गई है और हाईकोर्ट में जो मामला था उसे रद्द कर अब आगामी कार्यवाही सुप्रीम कोर्ट द्वारा की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट से अमित जोगी को राहत मिलने पर उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। गुरूवार की शाम शहर के कालीपुतली चौक में उनके परम मित्र व सर्मथक रहीम खान के नेतृत्व पटाखा फोडक़र मिठाईयां बांटकर जश्न मनाया गया है। लालबर्रा क्षेत्र के ग्राम धरपीवाड़ा से लालबर्रा मार्ग पर सडक़ दुर्घटना में घायल एक युवक की ईलाज दौरान शहर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। जिसकी सूचना कोतवाली थाना को मिलने पर पुलिस ने मृतक अर्पित पिता विजय श्रीवास्तव 25 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 5 लालबर्रा रोड गुरूनानक वार्ड वारासिवनी का शव बरामद कर पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया इस संबंध में एएसआई भुनेश ठाकरे ने बताया कि २१ अप्रैल के रात करीब 12.30 बजे मृतक अर्पित श्रीवास्तव अपने एक साथी के साथ बाईक से लालबर्रा से वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में धरपीवाड़ा के समीप सडक़ दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। दुर्घटना में अर्पित को गंभीर चोट आने पर गायखुरी स्थित सरदार पटेल मल्टी हॉस्पिटल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जिसकी 22 अप्रैल के शाम करीब 5 बजे उपचार दौरान मौत हो गई। रूपझर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हर्राटोला बिठली निवासी 42 वर्षीय अधेड़ की सांप के काटने से ईलाज दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जिसकी तहरीर डॉक्टर द्वारा अस्पताल पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर मृतक फगनसिंह पिता ब्रजलाल धुर्वे का शव बरामद कर पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया मामला संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक फगनसिंह खेती मजदूरी का कार्य करता है। 22 अप्रैल की रात करीब 8-9 बजे परिवार के साथ खाना खाकर जमीन में बिस्तर बिछाकर सोये थेे कि रात करीब 3 बजे सांप ने उसे डस दिया। जिससे वह नींद से जाग गया। जिसे समीप ही सांप दिखाई दिया इस बारे में अपनी पत्नि व परिजन को बताया। परिजनों ने फगनसिंह को प्रायवेट वाहन कर बिठली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार कर उसे 108 एम्बुलेंस वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में ईलाज दौरान गुरूवार की सुबह करीब 9 बजे फगनसिंह ने दम तोड़ दिया।