Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
24-Apr-2026

शाह बोले-बंगाल में बंपर वोटिंग भय से भरोसे की यात्रा बंगाल में पहले फेज की वोटिंग के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल में बंपर वोटिंग भय से भरोसे की यात्रा है। भाजपा पहले फेज की 152 सीटों में से 110 सीटें जीत रही है। हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता महिलाओं की सुरक्षा होगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी अफवाह फैला रही हैं भाजपा का शासन आया तो बंगाल के लोग बाहर कर दिए जाएंगे। मैं दीदी को बताना चाहूंगा कि अगला सीएम बंगाल का ही होगा। वह सिर्फ आपका भतीजा नहीं होगा बीजेपी का कार्यकर्ता होगा। बंगाल में पहले फेज में रिकॉर्ड 93% मतदान पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को रिकॉर्ड वोटिंग हुई। बंगाल की 294 में से 152 सीटों पर पहले फेज में 92.72% मतदान हुआ। दो भाजपा कैंडिडेट पर हमला हुआ। एक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा वहीं मुर्शिदाबाद के नौदा में बुधवार देर रात देसी बम से हमले में कई लोग घायल हो गए। नादौ में हुमायूं कबीर और उनके समर्थकों की टीएमसी के कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हुई। वे नौदा के बाद जहां-जहां भी गए वहां झड़प और हिंसा की घटनाएं हुईं। मणिपुर में मेइरा पाईबी की महिलाएं उतरीं सड़कों पर मणिपुर में बीते 7 अप्रैल को रॉकेट हमले में दो बच्चों की मौत हो गई थी। प्रदर्शनों में 3 मौतें हो गई थीं। तबसे विरोध-प्रदर्शन चल रहे हैं। अशांति के बीच 18 अप्रैल से पूर्ण बंद लागू है। सामान्य जीवन ठप है इसी बीच अब मेइरा पाइबी समूह की महिलाएं सड़कों पर उतर आईं हैं। हजारों महिलाओं का यह समूह शांति-व्यवस्था के लिए न केवल सड़कों पर प्रदर्शन कर रहा है बल्कि सामाजिक स्तर पर लोगों को भी जोड़ रहा है। ट्रम्प ने लेबनान-इजराइल में 3 हफ्ते का सीजफायर कराया डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में इजराइल और लेबनान के राजदूत स्तर की दूसरी बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर को तीन हफ्तों के लिए बढ़ाने का ऐलान किया उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वह जल्द ही इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन को व्हाइट हाउस बुलाने की योजना बना रहे हैं ईरान के साथ समझौते को लेकर ट्रम्प ने कहा कि कोई भी डील तभी होगी जब वह अमेरिका के हित में होगी। UP-राजस्थान और महाराष्ट्र के 4 शहरों में पारा 44°C पार देश के कई हिस्सों में लू का असर तेज होता जा रहा है। यूपी राजस्थान और महाराष्ट्र के 4 शहरों में पारा 44°C के पार पहुंच गया है। गुरुवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान सबसे ज्यादा 44.5°C दर्ज हुआ। यूपी के प्रयागराज और महाराष्ट्र के अमरावती में 44.4°C वहीं अकोला में 44.3°C पारा रिकॉर्ड हुआ बढ़ती गर्मी के कारण राजस्थान के जयपुर कोटा चित्तौड़गढ़ जैसलमेर और दौसा में स्कूलों की टाइमिंग समय सुबह 7.30 बजे से कर दी गई है।