Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
24-Apr-2026

शूटिंग रेंज से कोच को धक्के मारकर निकालामारे थप्पड़ उज्जैन के नानाखेड़ा स्टेडियम की शूटिंग रेंज में बुधवार रात एक गंभीर विवाद सामने आया है। जहां व्यवस्थापक के रूप में कार्यरत सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी ने नेशनल खिलाड़ी रहे शूटिंग कोच के साथ मारपीट की और शूटिंग रेंज से धक्के मारकर निकाल दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है नागझिरी निवासी शूटिंग कोच विराज परिहार ने नानाखेड़ा थाने में लिखित शिकायत देकर स्टेडियम इंचार्ज रामकुमार मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एजेंसी पर फूटा गुस्सा; खाद्य विभाग की टीम पहुंची तब मिले सिलेंडर भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को फिर से हंगामा हो गया। रसोई गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं का आक्रोश सामने आया। करीब 200 लोग दिनभर सिलेंडर के इंतजार में एजेंसी के बाहर जुटे रहे और बाद में हंगामा शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ती देख खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम की मौजूदगी में उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरित किए गए इंदौर पुलिस ने सात घंटे में अगवा बच्चों को ढूंढा इंदौर: पलासिया थाना क्षेत्र में रहने वाले दो बच्चे गार्डन में खेलने के लिए गए थे तभी एक युवती दोनों बच्चों को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई. इसके बाद परिजनों को फोन कर 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी. साथ ही पैसे न देने पर बच्चों को इंदौर से बाहर ले जाने की धमकी दी. परिजनों ने तुरंत पुलिस को किडनैपिंग की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को सकुशल बचा लिया है और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. ओरछा में हवाई उड़ान...4.30 घंटे में दर्शन कर भोपाल लौटे मध्य प्रदेश के ओरछा में राजा राम के दरबार में अब आप सिर्फ डेढ़ घंटे में ही पहुंच सकते हैं। हेली पर्यटन सेवा के जरिए भोपाल से ओरछा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। हर रोज सुबह 9.30 बजे हेलिकॉप्टर ओरछा के लिए उड़ान भरता है और दोपहर 2 बजे वापस लौट आता है। यानी सिर्फ साढ़े 4 घंटे में राजा राम के दर्शन कर भोपाल लौटा जा सकता है। चंदेरी में जॉय राइड करके उसे निहार भी सकते हैं। राजस्थान की गर्म हवा ने MP में बढ़ाई तपिश मध्यप्रदेश में गर्मी ने अब रफ्तार पकड़ ली है और इसकी बड़ी वजह राजस्थान से आ रही तपती हवाएं हैं। इन गर्म हवाओं ने प्रदेश के कई हिस्सों को झुलसा दिया है। राजधानी भोपाल समेत जबलपुर उज्जैन और आसपास के इलाकों में हालात ऐसे हैं जैसे लू का असर शुरू हो चुका हो। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए 11 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इनमें निवाड़ी टीकमगढ़ छतरपुर रायसेन नर्मदापुरम छिंदवाड़ा सिवनी रतलाम झाबुआ धार और अलीराजपुर शामिल हैं।