Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
22-Apr-2026

‘धुरंधर’ का नया अवतार जल्द डायरेक्टर आदित्य धर ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद अब तीसरी बार इस फ्रेंचाइज़ को नए अंदाज में पेश करने जा रहे हैं। हालांकि इस बार यह फिल्म नहीं बल्कि ‘मेकिंग ऑफ धुरंधर’ होगी जिसमें फिल्म बनने की पूरी कहानी दिखाई जाएगी। इसमें शूटिंग प्रोसेस फिल्ममेकिंग के पहलू और कलाकारों के इंटरव्यू शामिल होंगे जिससे फैंस को पर्दे के पीछे की दुनिया देखने का मौका मिलेगा। दीपिका पादुकोण ने काम नहीं रोक बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है लेकिन वह काम से ब्रेक लेने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा के साथ हाल ही में शूटिंग भी पूरी की है। पुनीत ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते हुए उन्हें बेहद प्रोफेशनल और विनम्र बताया। राजपाल यादव का खुलासा एक्टर राजपाल यादव हाल ही में चेक बाउंस केस को लेकर चर्चा में रहे। उन्होंने बताया कि उनके पास पैसे होने के बावजूद वह जेल गए थे। उनके मुताबिक यह मामला पैसों का नहीं बल्कि उसूलों और बड़े मुद्दे से जुड़ा था जिसे समझना जरूरी है। ‘राजा शिवाजी’ में स्टार्स की बड़ी फीस फिल्म राजा शिवाजी को लेकर कलाकारों की फीस सामने आई है। रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका के लिए लगभग 15 से 18 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। जेनेलिया देशमुख ने सईबाई के किरदार के लिए करीब 1 से 2 करोड़ रुपये लिए हैं। अभिषेक बच्चन ने संभाजी के रोल के लिए 6 से 8 करोड़ रुपये फीस ली है जबकि संजय दत्त को अफजल खान के किरदार के लिए लगभग 8 से 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। ‘पेद्दी’ को लेकर जबरदस्त क्रेज साउथ स्टार राम चरण की फिल्म पेद्दी 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई है। इसमें जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। हाल ही में जारी झलक को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है और अब यह फिल्म जून में रिलीज होने वाली है जिसकी सटीक तारीख जल्द सामने आएगी।