Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
18-Apr-2026

विराट कोहली और लिजलाज ‘लाइक’ विवाद बना चर्चा का विषय विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। जर्मन मॉडल लिजलाज की फोटो को कथित तौर पर लाइक करने की खबर तेजी से वायरल हो गई जिस पर खुद लिजलाज ने हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और लोगों के मैसेज से मिली। उन्होंने बताया कि अचानक सुर्खियों में आना उनके लिए चौंकाने वाला था। अविनाश तिवारी की नई फिल्म को लेकर चर्चा बोले- अटेंशन नहीं मिलता अविनाश तिवारी फिल्म लैला मजनू के बाद लगातार लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। अब ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ में पहलवान के किरदार में नजर आने वाले अविनाश ने कहा कि ऑन-स्क्रीन फिटनेस और शर्टलेस सीन के बावजूद उन्हें वैसा अटेंशन नहीं मिलता जैसा लोग सोचते हैं और वह अपने काम पर ही फोकस रखते हैं। ‘हेरा फेरी 3’ फिलहाल ठंडे बस्ते में अक्षय कुमार ने किया खुलासा अक्षय कुमार ने खुलासा किया है कि हेरा फेरी 3 अभी फिलहाल नहीं बन रही है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट में कई कानूनी और एग्रीमेंट से जुड़ी अड़चनें हैं जिसके चलते फिल्म में देरी हो रही है हालांकि परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ उनकी जोड़ी दूसरी फिल्म में जरूर नजर आएगी। राजकुमार राव ने पिता बनने के अनुभव किए साझा राजकुमार राव अपनी फिल्म टोस्टर को लेकर सुर्खियों में हैं वहीं उन्होंने हाल ही में पिता बनने के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि बेटी पार्वती के जन्म के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है और इस दौरान उनकी पत्नी पत्रलेखा ने जिस तरह सब संभाला वह काबिल-ए-तारीफ है।