Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
14-Apr-2026

अंबेडकर रैली में हिंसक झड़प....नकाबपोशों की भीड़ ने किया हमला मध्यप्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया में मंगलवार को अंबेडकर जयंती रैली के दौरान शुरू हुआ विवाद हिंसक बवाल में बदल गया। नकाबपोशों की भीड़ ने मनी शुक्ला के घर में घुसकर हमला किया और बाद में थाने पर धावा बोल दिया। घटना में एक ही परिवार के 4 लोग और 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। विवाद बढ़ने पर करीब 50 नकाबपोश हमलावर मनी शुक्ला (22) के घर में घुसे और पथराव करते हुए मारपीट की। हमले में मनी शुक्ला गंभीर रूप से घायल हुए जबकि 80 वर्षीय रमाकांत शुक्ला अर्चना शुक्ला (40) और दिव्यांश शुक्ला (22) को भी चोटें आईं। एक महिला और युवक के सिर पर पत्थर लगने से खून बहा। मदरसन कंपनी कर्मचारियों और पुलिस के बीच हुई झूमाझटकी पीथमपुर के औद्योगिक नगर सेक्टर 3 स्थित मदरसन कंपनी की यूनिट 1 के बाहर आज मंगलवार को करीब 500 महिला और पुरुष कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। मजदूरों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन उनका आर्थिक शोषण कर रहा है और हक की आवाज उठाने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है।प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी में काम के घंटे तय नहीं हैं। प्रबंधन उनसे आठ घंटे से अधिक काम करवाता है लेकिन वेतन वृद्धि की बात आने पर कोई सुनवाई नहीं होती। जय भीम से गूंजी अंबेडकर की जन्मस्थली भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाई जा रही है। इंदौर जिले के डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में मुख्य कार्यक्रम हो रहा है जहां देशभर से श्रद्धालु और बौद्ध भिक्षु पहुंच रहे हैं। राज्यभर में माल्यार्पण रैलियां और सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान निर्माण के जरिए देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत आधार दिया। उन्होंने सामाजिक समरसता समानता और एकजुटता के उनके संदेश को आज भी प्रासंगिक बताते हुए लोगों से उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। 26 अप्रैल को नए नियमों के साथ होगी MPPSC एग्जाम मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन यानी MPPSC की प्रीलिम्स परीक्षा में इस बार काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। पहली बार अभ्यर्थियों को एग्जाम शुरू होने के 90 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा।वहीं पहली बार नेगेटिव मार्किंग भी होगी। आयोग के अनुसार यह बदलाव परीक्षा में पारदर्शिता और सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। भोपाल गैसकांड का कचरा जलाने वाली कंपनी में 3 धमाके पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-2 में रामकी एनवायरो कंपनी में मंगलवार को तीन धमाके हुए। धमाकों की गूंज लगभग एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी जिससे आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत फैल गई।विस्फोटों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कंपनी के निकटवर्ती तारपुरा और बजरंगपुरा गांवों में लोगों ने झटके महसूस किए। ग्रामीणों ने बताया कि धमाकों के कारण उनके घरों में रखे बर्तन और टेलीविजन तक स्टैंड से नीचे गिर गए। भोपाल में 6 हजार कर्मचारी करेंगे जनगणना प्रदेश में 1 मई से जनगणना की शुरुआत होगी। यह जनगणना का पहला चरण रहेगा। जिसमें एक महीने तक मकान और परिवार से संबंधित 33 बिंदुओं पर जानकारी पूछी जाएगी। इस काम के लिए 6 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो 25 जोन में काम करेंगे। इसे लेकर ट्रेनिंग भी हो चुकी है। जिला जनगणना अधिकारी भुवन गुप्ता ने बताया जनगणना दो चरण में होगी। 1 से 30 मई तक मकान सूचीकरण का काम होगा। दूसरे फेज में अगले साल जनगणना का कार्य होगा। एमपी के कई जिलों में भीषण लू का अलर्ट मध्य प्रदेश में अब बादलों और बारिश की विदाई हो गई है। सूरज ने अपने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 16 और 17 अप्रैल से प्रदेश के कई जिलों में भीषण लू चल सकती है।