Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
14-Apr-2026

अमेरिकी नाकाबंदी के बीच चीनी टैंकर ने होर्मुज पार किया अमेरिका की नाकाबंदी के बीच ‘रिच स्टार्री’ नाम का एक चीनी टैंकर होर्मुज पार कर फारस की खाड़ी से बाहर निकल गया है। शिपिंग डेटा के मुताबिक नाकाबंदी लागू होने के बाद ऐसा करने वाला यह पहला जहाज है।टैंकर और इसकी मालिक कंपनी पर पहले से ही अमेरिकी प्रतिबंध लगे हैं। डेटा के मुताबिक जहाज में करीब 2.5 लाख बैरल मेथनॉल लदा था जिसे UAE के हमरिया पोर्ट से लोड किया गया था। महिला आरक्षण पर PM की महिलाओं के नाम चिट्‌ठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार देश की महिलाओं के नाम एक लेटर लिखा है। इसमें मोदी ने कहा कि अगर 2029 में लोकसभा और अलग-अलग विधानसभाओं के चुनाव महिलाओं के लिए पूरे आरक्षण के साथ होते हैं तो भारतीय लोकतंत्र और भी ज्यादा मजबूत और जीवंत हो जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि जब महिलाएं कई क्षेत्रों में बेहतरीन काम कर रही हैं तो यह बिल्कुल सही है कि विधायी संस्थाओं में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़े। भारत की बेटियों से उस चीज के लिए हमेशा इंतजार करने को नहीं कहा जा सकता जो उनका हक है। नोएडा में फिर बवाल पुलिस से झड़प पथराव नोएडा में मंगलवार को फिर बवाल हो गया। दूसरे दिन भी फैक्ट्री कर्मचारी कुछ जगहों पर सड़कों पर उतर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो झड़प हो गई। भीड़ ने 2–3 जगहों पर पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया। पुलिस ने थोड़ी देर में ही हालात पर काबू पा लिया। प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया। फिलहाल पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान इंडस्ट्रियल इलाकों में सुबह 5 बजे से फ्लैग मार्च कर रहे हैं। CCTV और ड्रोन से मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी बीच डीजीपी ने राजीव कृष्ण ने कहा- हिंसा और आगजनी में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।क्षतिग्रस्त संपत्ति की भरपाई भी उपद्रवियों से कराई जाएगी। शाह बोले- बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के रानीगंज में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि CM ममता बनर्जी और हुमायूं कबीर एक ही तरह के नेता हैं। शाह ने कहा- भाजपा सत्ता में आने पर राज्य में बाबरी मस्जिद का निर्मान नहीं होने देगी। आखिरी कैबिनेट मीटिंग के लिए पहुंचे नीतीश बिहार में आज यानी मंगलवार को नए CM फेस का ऐलान होगा। बीते 20 साल से बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे। अब वे राज्यसभा सांसद बन चुके हैं।CM हाउस में हलचल तेज है। सुबह-सुबह JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा केंद्रीय मंत्री ललन सिंह मंत्री विजय चौधरी नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट 134 दिन बाद खुले हिमाचल प्रदेश के भरमौर में मशहूर कार्तिक स्वामी मंदिर कुगती के कपाट 134 दिन बाद मंगलवार को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। लगभग चार महीने तेरह दिन तक बंद रहने के बाद मंदिर खुलने से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया है। मंदिर में पूरी रात जागरण चलता रहा।