Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
14-Apr-2026

Asha Bhosle के निधन की कवरेज पर पाकिस्तान में बवाल बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से पूरा हिंदुस्तान टूट गया था. मगर पाकिस्तान में भी जो उनके चाहने वाले थे वो भी दुखी हुए थे. एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल ने उनके निधन पर कवरेज भी की. लेकिन वहां की मीडिया बॉडी PEMRA ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया. सारा अली खान ने बर्फबारी में टेंट में रात बिताई बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने उत्तराखंड की बर्फीली पहाड़ियों पर ट्रैकिंग की। टिहरी में 18 किलोमीटर पैदल चलीं। पंवाली कांठा बुग्याल में बर्फबारी और खूबसूरत वादियों का दीदार किया। भारी बर्फबारी के बीच टेंट लगाकर रात गुजारी। स्थानीय लोगों के साथ समय बिताकर पहाड़ी खाने का आनंद उठाया। ट्रैकर कुलदीप रावत ने बताया कि सारा अली खान 11 अप्रैल को टिहरी के घुत्तू आई थीं। यहां 3 दिन रुकीं और सोमवार यानी 13 अप्रैल को वापस चली गईं। सारा ने ग्वाणा गांव से करीब 18 किलोमीटर लंबे पैदल ट्रैक की शुरुआत की। यह ट्रैक प्राकृतिक सौंदर्य घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों के बीच से होकर गुजरता है। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर FIR हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर देहरादून में शो के दौरान स्टेज से गालियां देने पर FIR दर्ज कर ली गई है। सत्यम शिवम छात्र संगठन (डीएवी कॉलेज) के छात्र प्रतिनिधि प्रांचल नौनी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने रात 11 बजे मामला दर्ज किया है।इससे पहले पुलिस ने सिंगर को नोटिस जारी कर दिया था। उनसे 15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा था। उधर हरियाणा महिला आयोग ने सिंगर को 18 अप्रैल को पंचकूला स्थित कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए तलब किया है। धुरंधर 2 ने 25 दिनों में कमाए ₹1712 करोड़ रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 26 दिन हो गए हैं और चौथे हफ्ते के बाद भी इसकी कमाई में मजबूती बनी हुई है। सैक्निल्क के मुताबिक फिल्म अब अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गई है।