Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
13-Apr-2026

​थाना रानीपोखरी पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक नागाघेर रानीपोखरी निवासी स्वामी उमेश योगी ऋषिकेश स्कूल ऑफ योगा तपोवन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर से सामान चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार घेराबंदी के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी देव मण्डल निवासी मायाकुण्ड ऋषिकेश मूल निवासी नानकमत्ता ऊधम सिंह नगर को पेट्रोल पंप के पास नागाघेर से गिरफ्तार किया सरोवर नगरी में देर रात छोटी छोटी बातों को लेकर दो गुटों में लात घूसों की बौछार हो गई। बात क्या हुई किसका कोई खुलासा नहीं हो पाया पर वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इधर कुछ लोगों ने बीच बचाव कर युवाओं को इधर उधर किया नही तो अधिकांश लोग मूक दर्शक बने हुए थे। जिसमें कई लोग आवाजाही में मशगूल नजर आ रहे थे। किसी ने पुलिस को सूचना दी तब जाकर दो गुट शांत हो गये। कहना का आशय है कि छोटी छोटी बातों में इतने उतेजित हो जा रहे हैं युवा वर्ग सीधे हाथा पाई में उतारू हो जा रहे हैं। इस तरह की घटना हर जिलों में क्षेत्रों में गली मोहल्ले में दिखाई दे रही है। ऐसा लगता हैं इन लोगों को कानून का कोई भय नही है। जब तक पुलिस ऐसे लोगों को सबक नहीं सिखाएगी तब तक इस तरह की हरकतें होती रहेंगी। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए गैस वितरण प्रणाली में बड़े पैमाने पर अनियमितता का दावा किया है। प्रेस वार्ता के दौरान गोदियाल ने कहा कि कोटद्वार और हरिद्वार जैसे क्षेत्रों से उन्हें शिकायतें मिली हैं कि सत्तारूढ़ भाजपा के पार्षदों के माध्यम से ही चुनिंदा लोगों को गैस वितरित की जा रही है जो कि लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है गोदियाल ने बताया कि कई उपभोक्ताओं को गैस रिफिल होने और सब्सिडी बैंक खाते में आने के मैसेज तो मिल रहे हैं लेकिन हफ्तों बीत जाने के बाद भी सिलेंडर उनके घर नहीं पहुँच रहे। उन्होंने इसे गैस की कालाबाजारी करार दिया। डोईवाला तहसील में सोमवार को रानी पोखरी संघर्ष समिति के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने रानी पोखरी में प्रस्तावित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाया ज्ञापन में कहा गया कि राज्य सरकार के भीतर आपसी खींचतान के चलते विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य लंबे समय से अटका हुआ है जिससे क्षेत्र के विकास पर भी असर पड़ रहा है। समिति ने जनहित को ध्यान में रखते हुए रानी पोखरी में ही लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित करने की मांग की। रुड़की के पिरान कलियर स्थित हज हाउस में हज 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। हाजियों को मुकम्मल और आसान हज यात्रा के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पिरान कलियर में आयोजित हज तरबियत कैंप में हाजियों को हज के हर पहलू की बारीकी से जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ उत्तराखंड हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद और लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने संयुक्त रूप से किया। शिविर के दौरान हज ट्रेनर मौलाना आरिफ और मौलाना अरशद ने हाजियों को एहराम पहनने की सही विधि सिखाई। साथ ही काबा शरीफ के तवाफसफा-मरवा के बीच सईअराफात और मीना में ठहरने सहित हज के सभी अरकान को विस्तार से समझाया गया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित अम्बेडकर चौक में भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर आयोजित छात्रवृत्ति एवं सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया l इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की l इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति भी प्रदान की l उन्होंने पर्यावरण मित्रों और समाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले महान विभूतियों को भी सम्मानित किया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचार आज भी समानता एवं न्याय की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं