Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
14-Apr-2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण के अवसर पर देहरादून पहुंचे जहां उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना से की जहां उन्होंने देश और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की इसके बाद प्रधानमंत्री ने देहरादून कैंट स्थित सभा स्थल तक लगभग 12 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। यह रोड शो कई मायनों में खास रहा क्योंकि बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री द्वारा किया गया यह अब तक का सबसे लंबा रोड शो है रोड शो के दौरान सड़कों के दोनों ओर हजारों की संख्या में युवा महिलाएं और आमजन मौजूद रहे। “भारत माता की जय” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और हर कोई प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को उत्सुक नजर आया वन भूमि प्रकरण में बापू ग्राम बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ो लोग आज देहरादून आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए निकले। बापू ग्राम रोड पर रास्ते में पुलिस ने लोगों को बैरिकेटिंग कर रोक दिया गुस्से में लोगों ने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और मेंन हाईवे पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने पहले लोगों को समझने का प्रयास किया। जब वह नहीं माने तो वह लोगों को हिरासत में लेकर तहसील ले गई। यहां लोगों ने तहसील प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। इसके बाद लोग बैरंग लौट गए। मौके पर मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयेंद्र रमोला और स्वाभिमान मोर्चा से जुड़े सुधीर राय ने बताया कि बापू ग्राम बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले लगभग 3 महीने से धरना प्रदर्शन चल रहा है लेकिन सरकार अभी तक वन भूमि प्रकरण में किसी भी स्थाई निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बाबा साहेब को महान समाज सुधारक और संविधान निर्माता बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने और पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. अंबेडकर को महान विचारक बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव को खत्म कर समानता स्थापित करने के लिए संविधान का माध्यम चुना। सरोवर नगरी से दूर कालाढूंगी राजस्व ग्राम नाथूझाला में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बतायाभारत सरकार की महत्वाकांक्षी agri stake योजना के अंतर्गत अंश निर्धारण फार्मर रजिस्ट्री तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य संचालित किया जा रहा है अपर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित काश्तकार के समक्ष कुछ खेतों का स्वयं डिजिटल क्रॉप सर्वे किया गया इस अवसर पर तहसीलदार एवं राजस्व उप निरीक्षक द्वारा जानकारी दी गई कि डिजिटल crop सर्वे के कार्य में तेजी लाई जा रही है। अधिकांश कार्य संपन्न हो चुका है कुछ खेतों में Sajra तथा लोकेशन ट्रेस होने की आशिक कठिनाई सामने आ रही है 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर जहाज फोर्ट स्टीफन में लगी भीषण आग को बुझाते समय शहीद हुए 66 जांबाज अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में आज ऋषिकेश फायर कार्यालय में अग्नि शमन सेवा दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभाग द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह 14 से 20 अप्रैल का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में फायर स्टेशन ऑफिसर सुनील दत्त तिवारी और उपस्थित फायर कर्मियों ने शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने 1944 के उस हृदयविदारक हादसे का स्मरण किया। इस वर्ष दो अलग-अलग क्षेत्रों से भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। दलित समाज की ओर से मेला घाट क्षेत्र से लेकर ब्लॉक कार्यालय तक विशाल जुलूस निकाला गया। एक अन्य शोभायात्रा बरी अंजनिया से शुरू होकर थारू विकास भवन तक पहुंची। यात्रा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर संत शिरोमणि रविदास और महात्मा गौतम बुद्ध की भव्य झांकियां शामिल रहीं जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।भीम अनुयायियों की भागीदारी: कार्यक्रम में हजारों की संख्या में अनुयायियों ने शिरकत की। आज देश भर में भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र खटीमा में मेला घाट क्षेत्र से भीम अनुयायियों ने एक भव्य शोभायात्रा निकाली जो मुख्य मार्गों से होते हुए ब्लॉक कार्यालय तक पहुंची। नीले झंडों और जय भीम के नारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया। वहीं दूसरी ओर बरी अंजनिया से थारू विकास भवन तक भी एक विशाल पदयात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।इस दौरान विधायक भुवन चंद्र कापडी ने अम्बेडकर जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए खटीमा के मुख्य चौक पर श्रद्धालुओं को फल और पानी अपने हाथों से वितरण किया।