Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
14-Apr-2026

टाइगर अटैक से युवक की मौत जमतरा गेट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा जिला स्तरीय समारोह में गूंजे बाबा साहब के विचार 2 साल से लापता नाबालिग बालिका सकुशल बरामद भीम गर्जना रैली के साथ श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई आंबेडकर जयंती आपदा प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों को दी ट्रेनिंग पेंच पार्क के जमतरा गेट क्षेत्र में टाइगर अटैक में युवक की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए।ग्राम नाहरझिर निवासी दिनेश की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।गुस्साए लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई दिनों से टाइगर का मूवमेंट बना हुआ था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।सूचना पर एसडीएम प्रभात मिश्रा सहित पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।अधिकारियों ने समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया हालांकि लोगों में आक्रोश बना हुआ है।प्रशासन ने प्रारंभिक जांच में युवक की मौत वन्यप्राणी के हमले से होना बताया है। छिंदवाड़ा के शासकीय राजमाता सिंधिया कन्या महाविद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर जिला स्तरीय भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उईके और महापौर विक्रम अहाके सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक समानता पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और नागरिक शामिल हुए। छिंदवाड़ा पुलिस को ऑपरेशन मुस्कान अभियान में लगातार सफलता मिल रही है।थाना चौरई क्षेत्र से 2 वर्ष से लापता नाबालिग बालिका को पुलिस ने दस्तयाब किया।विशेष टीम ने सक्रियता और सतर्कता से बालिका का पता लगाकर परिजनों से मिलाया। गुमशुदगी की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी सफल कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को 2000 रुपये इनाम की घोषणा की। छिंदवाड़ा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा भव्य भीम गर्जना रैली का आयोजन किया गया। रैली आंबेडकर तिराहे पहुंची जहां प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उइके ने बाबा साहब के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। इस दौरान वक्ताओं ने समाज में समानता न्याय और बंधुत्व की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज का नाम डॉ. आंबेडकर के नाम पर रखने की मांग भी उठाई गई। मोहखेड़ तहसील के विभिन्न गांवों में आपदा प्रबंधन को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम में ग्रामीणों को आगजनी सर्पदंश और आकाशीय बिजली जैसी आपदाओं से बचाव के उपाय बताए गए।मास्टर ट्रेनर कैलाश सोनेवार ने आपात स्थिति में फर्स्ट रिस्पॉन्डर बनने के गुर सिखाए। साथ ही किसानों को नरवाई न जलाने और आधुनिक उपकरणों से प्रबंधन करने की सलाह दी गई बताया गया कि नरवाई जलाने से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है और पर्यावरण को नुकसान होता है। सेन समाज हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा : सांसद विवेक बंटी साहू छिंदवाड़ा में संत शिरोमणी नंदाजी महाराज की जयंती पर सेन समाज द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सांसद विवेक बंटी साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सेन समाज हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम में छात्रों का सम्मान किया गया और समाजजनों ने अतिथियों का स्वागत किया। महापौर विक्रम अहाके ने सेन महाराज की प्रतिमा जल्द स्थापित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर तिराहे के लिए भूमि पूजन भी किया गया। बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना ही सच्ची श्रद्धा – डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी छिंदवाड़ा में बाबा साहेब की जयंती पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।अम्बेडकर तिराहा और भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुए।बाबा साहेब के जीवन को सामाजिक न्याय और समानता का प्रतीक बताया गया।उन्होंने देश को ऐसा संविधान दिया जिसने सभी को समान अधिकार दिए। 17 साल सेना में सेवा के बाद गांव लौटे जवान का भव्य स्वागत मोहखेड़ के सांवरी बाजार में सेना से सेवानिवृत्त जवान के स्वागत में पूरा गांव उमड़ पड़ा। 17 वर्षों तक भारतीय थल सेना में सेवा देने वाले चिंतामण कोंडले के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।ग्रामीणों और व्यापारियों ने फूल-मालाओं ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से उनका अभिनंदन किया।इस मौके पर उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को सेना में भर्ती होकर देश सेवा की प्रेरणा दी। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर व चैंपियन की नियुक्ति छिंदवाड़ा नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर और चैंपियन की नियुक्ति की है। समाजसेवी दीपक राज जैन को लगातार चौथी बार ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।उनके साथ बादल भारद्वाज और विनीता नेटी को भी यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं कई सामाजिककार्यकर्ताओं को स्वच्छता चैंपियन बनाकर जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है।