Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
10-Apr-2026

नगर निगम जबलपुर में प्रशासनिक सख्ती बढ़ाते हुए निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।अधिकारियों को फील्ड में जाकर शिकायतों का मौके पर समाधान करने को कहा गया है ताकि मामलों का निपटारा प्रारंभिक स्तर पर ही हो सके। स्वच्छता व्यवस्था और सिटी प्रोफाइल के बिंदुओं पर स्थायी कार्ययोजना बनाकर काम करने के निर्देश भी दिए गए।वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन जना में गड़बड़ी पर कार्रवाई करते हुए अपात्र हितग्राहियों से ₹25.52 लाख की वसूली की गई।वसूली गई पूरी राशि शासन के खाते में जमा कराते हुए निगम ने पारदर्शिता और जवाबदेही का संदेश दिया। जबलपुर: जिले के पाटन थाना अंतर्गत नूनसर क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक सनसनीखेज गोलीकांड सामने आया है। ग्राम सूखा निवासी 45 वर्षीय ठाकुर दास पटेल जब आगासौद से अपने घर लौट रहे थे तभी बेनीखेड़ा पेट्रोल पंप के पास एक महिला सहित 8-10 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पहले युवक की आंखों में मिर्ची झोंकी और फिर चाकू व गोली मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में घायल को नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसके शरीर में अब भी गोली फंसी हुई है।पीड़ित ने ठाकुर प्रसाद दीपक गोपाल वंदना सिंह बृजलाल अर्जुन और सिद्धार्थ दुबे पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल नूनसर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जबलपुर: मध्य प्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के वितरण में भारी अनियमितता का आरोप लगाया है। संघ का कहना है कि प्रशासन द्वारा उन कर्मचारियों और आउटसोर्स कर्मियों को भुगतान किया गया है जिनका मरीजों की सेवा से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है यहाँ तक कि हॉस्टल और अन्य विभागों में तैनात अपात्र लोगों को भी राशि बांट दी गई है। इसके विपरीत दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे शासकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लगातार अनदेखी की जा रही है।संघ ने इस पूरी प्रक्रिया को वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार की श्रेणी में रखते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि यह शासन की मंशा के खिलाफ जाकर चुनिंदा लोगों और संबंधित कंपनियों को लाभ पहुँचाने का प्रयास है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि अपात्रों को किए जा रहे भुगतान पर तत्काल रोक लगाकर सभी पात्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को समान रूप से राशि का वितरण नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी संस्थान प्रशासन की होगी। जबलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति को पारिवारिक समस्याओं से निजात दिलाने का झांसा देकर एक स्वघोषित तांत्रिक ने करीब साढ़े 17 लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।ठगी की यह वारदात सिवनी निवासी चंद्रकांत सोनी के साथ हुई। दरअसल चंद्रकांत की मुलाकात ग्वारीघाट में एक व्यक्ति से हुई थी जिसने खुद को तांत्रिक बताया था। आरोपी ने चंद्रकांत को उनकी पारिवारिक परेशानियों को दूर करने का भरोसा दिलाया और भारी-भरकम रकम वसूलना शुरू कर दिया।आरोपी ने तंत्र-मंत्र और जड़ी-बूटियों के नाम पर पहले जबलपुर और फिर नागपुर में लाखों रुपये का लेनदेन किया। पीड़ित को जब अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुका है तब तक आरोपी साढ़े 17 लाख रुपये लेकर रफूचक्कर हो चुका था। अब पुलिस इस शातिर ठग की कुंडली खंगाल रही है। -जबलपुर के गोकलपुर इलाके में एक रूह कंपा देने वाला हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएं। दरअसल अमृत 2.0 मिशन के तहत बिछाई जा रही पाइपलाइन के लिए सड़क के बीचों-बीच खुदाई की गई थी। दो युवक अपनी बाइक पर सवार होकर इतनी तेज रफ्तार में आए कि उन्हें सामने की घेराबंदी और गड्ढा दिखाई ही नहीं दिया। बाइक सीधे डिवाइडर से टकराई और हवा में उछलते हुए एक युवक सीधे गहरे गड्ढे के अंदर जा गिरा जबकि दूसरा युवक सड़क के किनारे जा फेंका गया।हादसे की सूचना मिलते ही रांझी पुलिस की मोबाइल टीमें मौके पर पहुंचीं और आनन-फानन में दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत रही कि इतनी भीषण टक्कर के बावजूद दोनों की जान बच गई और उन्हें मामूली चोटें ही आईं। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने इस घटना पर चिंता जताते हुए जनता से अपील की है कि रात के समय सड़कों पर चल रहे विकास कार्यों को देखते हुए गाड़ी की रफ्तार पर नियंत्रण रखें क्योंकि पलक झपकते ही एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। नगर निगम द्वारा जलापूर्ति के लिए दिए जा रहे ठेकों को लेकर हिंदू धर्म सेना ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन का आरोप है कि बीते कई वर्षों से एक ही मुस्लिम व्यक्ति मोनू बाग नर्सरी के नाम से जलापूर्ति का ठेका ले रहा है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा मोनू नाम का लाभ उठाकर भ्रम फैलाया जा रहा है और अवैध रूप से नगर निगम से काम हासिल किए जा रहे हैं।हिंदू धर्म सेना ने नगर निगम प्रशासन पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि संबंधित ठेकेदार को नाम बदलने की समझाइश दी जाए और वर्तमान ठेके को तत्काल निरस्त कर नए सिरे से पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इस दिशा में जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो हिंदू धर्म सेना उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।