Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
10-Apr-2026

टिहरी और पौड़ी जनपद की सीमा को जोड़ने वाले निर्माणाधीन बजरंग सेतु के फुटपाथ पर लगा कांच एक बार फिर टूट गया है। फुटपाथ पर लगे एक कांच में जगह-जगह दरारें आ गई हैं। कांच टूटने पर फुटपाथ वाले दोनों किनारों से आवाजाही रोक दी गई है। यह पहली घटना नहीं है जब फुटपाथ का कांच टूटा है इससे पहले भी दो बार फुटपाथ का कांच इसी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है जिसे निर्माणाधीन कंपनी ने बदलवा दिया था। लेकिन अब इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर की ओर से लक्ष्मणझूला पुल के समीप वर्ष 2022 में बजरंग सेतु का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। करीब 69.20 करोड़ की लागत से बनने वाला पुल 132.30 मीटर लंबा और पांच मीटर चौड़ा है। पुल के दोनों साइड में करीब डेढ़-डेढ़ मीटर का 65 मिमी की मोटाई वाला पारदर्शी कांच का भी फुटपाथ बनाया गया है। पुल का अभी उद्घाटन तक नहीं हुआ है। विभाग की उदासीनता के कारण करीब दो महीने पहले पुल पर देशी विदेशी पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है। फुटपाथ पर करीब 65 मिमी की मोटाई वाला कांच एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने भी सवाल खड़ा किया है। रामनगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एक बार फिर से प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने स्टेशनरी एवं बुक सेलर्स की दुकानों पर अचानक छापा मार करवाई कि इसके साथ ही टीम ने ग्राम पीरुमदारा स्थित हिम्मतपुर ब्लॉक में ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल में भी छापा मार कार्रवाई की प्रशासन की कार्रवाई से अभिभावकों की जेब पर मनमर्जी तरीके से डाका डालने वाले लोगों में हड़कंप मच गया कार्रवाई के दौरान एसडीएम एवं खंड शिक्षा अधिकारी इस अभियान में स्वयं मौजूद रहे। कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर रामनगर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 10 स्टेशनरी विक्रेता एवं बुक सेलर्स की दुकानों पर औचक छापा मार कार्रवाई की गई है l चारधाम शुरू होने से पहले संकरी हो चुकी सड़कों को कब्जा मुक्त करने की कवायत शुरू हुई है। यह कवायत एसडीएम योगेश मेहरा के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने शुरू की है। पुलिस बल की मौजूदगी में आज नटराज चौक से लेकर श्यामपुर पुलिस चौकी तक सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाने की कोशिश की गई। जगह-जगह सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को नगर निगम की टीम ने हटा दिया। जिन अतिक्रमण करने वालों ने अतिक्रमण नहीं हटाया उनके ठेले रेहड़ी को टीम ने अपने कब्जे में लेकर जप्त कर लिया। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि चार धाम यात्रा के दौरान श्यामपुर नटराज बायपास मार्ग पर सबसे ज्यादा दबाव होता है। इसलिए सड़क पर अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा चार धाम यात्रा मार्ग से संबंधित जितने भी सड़के हैं सभी को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। ऋषिकेश बाजार में रेलवे रोड देहरादून रोड घाट रोड मुखर्जी रोड को भी अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। रुड़की में अब हुड़दंगियों की खैर नहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत भगवानपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। सड़कों पर बुलेट से पटाखे फोड़कर दहशत फैलाने वाले और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले दो युवकों को पुलिस ने धर दबोचा है मामला रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र का है जहाँ पिछले कुछ समय से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़कों पर शोर मचाने वाले युवकों की शिकायतें मिल रही थीं। इन हुड़दंगियों की वजह से न केवल राहगीर परेशान थे बल्कि वरिष्ठ नागरिकों को भी भारी असुविधा हो रही थी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली प्रभारी ने अलग-अलग टीमें गठित कीं और सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस के हत्थे दो आरोपी चढ़े है ओमकार और आशु बिना हेलमेट बिना लाइसेंस और बिना साइलेंसर के मॉडिफाइड बुलेट दौड़ा रहा थे पुलिस ने एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं में भारी चालान काटा है 19 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा विधिवत रूप से शुरू हो जाएगी। क्योंकि चार धाम यात्रा अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों से होकर जाती है ऐसे में अक्सर प्राकृतिक चुनौतियों से भी जूझना पड़ता है इसी को लेकर आपदा प्रबंधन की ओर से गढ़वाल के 7 जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा जैसी स्थिति में रिस्पांस टाइम में सुधार करना और रेस्क्यू जिसमें पुलिस एसडीआरएफ एनडीआरफ प्रशासन अग्निशमन स्वास्थ्य जैसी टीमों के रिस्पांस टाइम को परखना और तैयारी का जायजा लेना रहा। जिसकी मॉनिटरिंग सीधे आपदा प्रबंधन परिचायक केंद्र से ली गई जिसमें विभागीय मंत्री समेत आपदा प्रबंधन सचिव व रेस्क्यू टीमों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत पूरे प्रदेश में गैस सिलेंडर के लिए जहां रात से लेकर सुबह तक लाइनों में लगे भूखे प्यासे लोग अपने गैस सिलेंडर लेने के लिए लगे हुए हैं वही दूसरी ओर जनपद नैनीताल के रामनगर क्षेत्र में 34 छोटे बड़े गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करते हुए दो सगे भाइयों को पुलिस टीम ने धर दबोचा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉक्टर मंजुनाथ टीसी के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई । जनपद में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा रामनगर क्षेत्र स्थित खताड़ी में सूचना पर एक मकान में छापेमारी की गई जहां घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करते हुए अवैध भंडारण एवं रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा था का भंडाफोड़ किया गया।