Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
10-Apr-2026

रुबीना बोलीं- कांग्रेस भाड़ में जाए AIMIM का न्योता आया इंदौर नगर निगम के बजट सत्र में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को लेकर शुरू हुआ विवाद ‘धर्म बनाम राष्ट्रवाद’ के साथ ही अब राजनीतिक रूप ले चुका है। बीजेपी-कांग्रेस के बाद अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) भी इस मुद्दे को लेकर मैदान में कूद गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया है कि रुबीना खान हमारे संपर्क में हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि कांग्रेस के बड़े नेताओं से बातचीत चल रही है। MP पुलिस आरक्षक भर्ती रिजल्ट...टॉप 10 में 7 OBC कैंडिडेट मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा-2025 का फाइनल रिजल्ट गुरुवार को कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने जारी कर दिया। 7500 पदों के लिए हुई इस भर्ती में करीब 9.78 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 6525 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया है। रिजल्ट में इस बार OBC वर्ग का दबदबा देखने को मिला है। टॉप-10 की सूची में 7 उम्मीदवार OBC वर्ग से हैं जबकि सूची में कुल 8 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा अनारक्षित (UR) और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के उम्मीदवारों ने भी जगह बनाई है। टॉपर्स की बात करें तो जबलपुर के सुनील मीणा ने 169 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर भी जबलपुर के अंकित रघुवंशी रहे। तीसरे स्थान पर नीमच के दीपक जाट चौथे स्थान पर रीवा के आदर्श सेन और पांचवें स्थान पर भोपाल के सूरज मसीह रहे। अब गर्भावस्था में महिला की मौत का कारण आएगा सामने एमपी मातृ और शिशु स्वास्थ्य के मामले में देश के सबसे पीछे रहने वाला राज्य है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में हर एक लाख प्रसव में 159 माताएं और हर एक हजार जन्म में 40 नवजात अपनी जान गंवा रहे हैं। ये आंकड़े सिर्फ एक नंबर नहीं बल्कि उन परिवारों की पीड़ा हैं जो समय पर इलाज संसाधन और सुरक्षित प्रसव सुविधाओं के अभाव में अपनों को खो देते हैं। यही नहीं कई बार मौत की असली वजह सामने नहीं आ पाती जिससे सुधार के ठोस कदम भी नहीं उठ पाते। अब इसी चुनौती से निपटने के लिए एम्स भोपाल ने एक अहम पहल शुरू की है। यहां गर्भावस्था या प्रसव के दौरान हुई महिलाओं की मौत के मामलों में क्लिनिकल ऑटोप्सी की सुविधा दी जा रही है जिससे मौत की असली वजह सामने लाई जा सके। कुंभ वायरल गर्ल नाबालिग निकली फरमान पर POCSO में FIR कुंभ वायरल गर्ल की शादी के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। लड़की को बालिग बताकर शादी कराई गई थी लेकिन वह नाबालिग है। रिकॉर्ड के अनुसार शादी के समय लड़की की उम्र मात्र 16 साल 2 माह थी। मध्य प्रदेश के महेश्वर थाने में आरोपी फरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एट्रोसिटी एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य के नेतृत्व में हुई जांच में महेश्वर अस्पताल के रिकॉर्ड खंगाले गए। NCST ने मामले में केरलम और मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को दिल्ली तलब किया है। MP में बारिश का दौर थमा अब गर्मी पड़ेगी इस साल अप्रैल में भीषण गर्मी की बजाय आंधी-बारिश और ओले वाला मौसम रहा। 1 से 9 अप्रैल तक प्रदेश में कहीं न कहीं मौसम बदला। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के अनुसार शुक्रवार से प्रदेश में बारिश का दौर थमेगा और भीषण गर्मी पड़ने लगेगी। इससे दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। बता दें कि अप्रैल की शुरुआत में ही आंधी-बारिश के स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव रहे। गुरुवार को भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) की एक्टिविटी देखने को मिली। इनके असर से पूर्वी हिस्से के उमरिया शहडोल डिंडौरी अनूपपुर मंडला सिवनी और बालाघाट में मौसम बदला रहा। कहीं तेज आंधी चली तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार से सिस्टम का असर खत्म हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि अगले 5 दिन तक प्रदेश में कहीं भी बारिश होने का अनुमान नहीं है। यानी मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।