भोपाल में TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक मोर्चा भोपाल में टीईटी अनिवार्यता के आदेश के खिलाफ शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर आंदोलन शुरू कर दिया है। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा का गठन करते हुए बुधवार को लोक शिक्षण संचालनालय मुख्यालय का घेराव किया । इसके साथ ही प्रदेशभर में कलेक्ट्रेट कार्यलय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपे । शिक्षकों का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के नाम पर जारी आदेश से हजारों पुराने शिक्षकों की नौकरी खतरे में पड़ गई है केन-बेतवा परियोजना का काम दूसरे दिन भी ठप सूखे बुंदेलखंड की प्यास बुझाने के लिए शुरू की गई केन-बेतवा लिंक परियोजना अब बड़े जनविरोध का केंद्र बन गई है। अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जा रहे आदिवासी किसानों और ग्रामीणों को प्रशासन द्वारा रास्ते में रोके जाने के बाद आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया है। इसके चलते 44 हजार करोड़ रुपए की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का काम लगातार दूसरे दिन भी ठप रहा। बिजावर अनुविभाग में चल रहे निर्माण कार्य को रोकने के लिए हजारों की संख्या में आदिवासी किसान महिलाएं और ग्रामीण ढोढन बांध स्थल पर धरने पर बैठ गए हैं। टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष अयोग्य घोषित टीकमगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार उर्फ पप्पू मलिक को राज्य सरकार के नगरीय आवास और विकास विभाग ने पद से हटा दिया है। गफ्फार के अगले पांच साल तक चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगा दी है।नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव शीलेंद्र सिंह के जारी 19 पन्नों के आदेश में पप्पू मलिक के खिलाफ 8 आरोप सही पाए गए हैं। जांच में सामने आया कि उन्होंने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया और नियमों को ताक पर रखकर काम किए जिससे नगर पालिका परिषद को लाखों रुपए का चूना लगा है। बड़वानी के मोहिपुरा में भूकंप के झटके बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिपुरा में बुधवार दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई है। लगभग 2 मिनट तक धरती में कंपन महसूस होने की बात बताई जा रही है। झटके महसूस होते ही ग्रामीण डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए। ऑस्ट्रेलियाई संसद में शास्त्री ने कराया हनुमान चालीसा मध्यप्रदेश में छतरपुर जिले के बागेश्वर पीठाधीरश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 8 से 15 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर हैं। यहां पार्लियामेंट ऑफ ऑस्ट्रेलिया यानी वहां की संसद में हनुमान चालीसा पाठ किया गया। थोड़ी देर में विश्व-शांति और भारतीय संस्कृति विषय पर संबोधित किया। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में फायरिंग का वीडियो भोपाल के हमीदिया अस्पताल में 14 मार्च को हुई फायरिंग की घटना का सीसीटीवी 24 दिन बाद बुधवार को सामने आया है। वीडियो में कुख्यात शादाब कुरैशी उर्फ गेट हाथ में पिस्टल लिए फायरिंग करते नजर आ रहा है। उसके एक हाथ में पिस्टल जबकि दूसरे में चाकू नजर आ रहा है।