Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
09-Apr-2026

विजयवर्गीय बोले-इजराइल-ईरान युद्ध में बिल्ली की भूमिका में अमेरिका मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बुधवार रात जबलपुर पहुंचे जहां उन्होंने विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से लेकर पश्चिम बंगाल के आगामी चुनाव तक कई विषयों पर खुलकर बात की। देर रात वे इंदौर के लिए रवाना हो गए। इजराइल-ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे तनाव पर टिप्पणी करते हुए विजयवर्गीय ने अमेरिका की भूमिका पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह विवाद ईरान और इजराइल के बीच है लेकिन अमेरिका इसमें “बिल्ली” की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने इसे बिल्ली-बंदर की कहानी से जोड़ते हुए कहा कि जैसे दो बंदरों की लड़ाई में बिल्ली तराजू लेकर बैठती है और दोनों तरफ से रोटी खाती जाती है उसी तरह अमेरिका इस संघर्ष में अपना फायदा देख रहा है जबकि असली पक्ष लड़ते रह जाते हैं। MP-राजस्थान के बीच नई रेल लाइन यह होगा किराया मध्यप्रदेश के रेल यात्रियों को 2026 के अंत तक एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भोपाल-रामगंज मंडी नई रेल लाइन परियोजना तेजी से अंतिम चरण में पहुंच रही है जिसके पूरा होने पर प्रदेश के कई हिल और दूरदराज इलाकों में पहली बार ट्रेन पहुंचेगी और राजस्थान से सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा।हाल ही में कोटा मंडल के अंतर्गत खिलचीपुर-राजगढ़ सिटी (17.8 किमी) रेलखंड पर रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल भी किया गया। यह ट्रायल इस रूट पर जल्द यात्री सेवा शुरू होने का संकेत माना जा रहा है। इंदौर-भोपाल सहित चार संभागों में आज से गेहूं खरीदी शुुरू एमपी में आज से चार संभागों में गेहूं खरीदी शुरू हो रही है। इस बार गेहूं खरीदी देरी से शुरू होने के पीछे सरकार इजराइल-ईरान युद्ध का हवाला दे रही है। वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस सरकार को किसान विरोधी बता रही है। आज से शुरू हो रही गेहूं खरीदी के मुद्दे पर प्रदेश भर में किसानों के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष आमने- सामने होंगे। पूरे मध्यप्रदेश में 19 लाख 40 हजार किसानों ने गेहूं खरीदी में रजिस्ट्रेशन कराया है। कांग्रेस पार्षद बोलीं- इस्लाम में वंदे मातरम् गाना मना इंदौर नगर निगम में बुधवार को बजट चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रुबीना इकबाल ने ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार कर दिया। सभापति के निर्देश पर फौजिया ने कहा कि उन्हें वह एक्ट दिखाया जाए जिसमें ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य बताया गया है। इससे भाजपा पार्षद भड़क गए। स्थिति संभालने के लिए सभापति मुन्नालाल यादव ने फौजिया को सदन से बाहर जाने के निर्देश दिए। इधर पार्षद रुबीना इकबाल ने सदन की कार्रवाई समाप्त होने के बाद मीडिया से चर्चा में कहा- दादागीरी तो हम किसी के बाप की नहीं सुनते। भाजपा पार्षदों का कहना है कि इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसे लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और सभापति मुन्नालाल यादव से चर्चा कर जल्द निर्णय लिया जाएगा। MP में कल से गर्मी का दौर...5-6°C बढ़ेगा पारा एमपी में 10 अप्रैल से तेज गर्मी का दौर शुरू होगा। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल की माने तो दिन के तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। गुरुवार को जरूर कुछ जिलों में बारिश आंधी और गरज-चमक का दौर रह सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए उमरिया शहडोल डिंडौरी अनूपपुर मंडला सिवनी बालाघाट में आंधी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले बुधवार को भोपाल जबलपुर रायसेन शिवपुरी रतलाम छतरपुर नर्मदापुरम उज्जैन इंदौर धार समेत 15 से ज्यादा जिलों में बारिश का दौर रहा। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली।