Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
08-Apr-2026

बादशाह ने NCW के सामने मांगी माफी बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह ने ‘टटीरी’ गाने को लेकर उठे विवाद में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश होकर बिना शर्त माफी मांगी। दिल्ली में हुई सुनवाई में निर्देशक जोबन संधू महावीर सिंह और निर्माता हितेन भी मौजूद रहे। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गाने के बोल और प्रस्तुति को महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताया। इसके बाद बादशाह ने भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन दिया और महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने 4 महीनों में एक सकारात्मक गीत बनाने तथा 50 जरूरतमंद लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने का वादा किया। 🎬 दीपिका पर ट्रोलिंग दिया मजेदार जवाब फिल्म ‘धुरंधर-2’ पर प्रतिक्रिया न देने को लेकर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ‘सपोर्टिव वाइफ’ न होने तक कह दिया क्योंकि उन्होंने पति रणवीर सिंह की फिल्म को प्रमोट या सराहा नहीं। हालांकि लंबे समय तक चुप रहने के बाद दीपिका ने सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में जवाब देकर ट्रोल्स को करारा रिप्लाई दिया। 🎤 समय रैना की स्टैंडअप में वापसी कॉमेडियन समय रैना ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद ‘स्टिल अलाइव’ शो से स्टैंडअप कॉमेडी में वापसी की है। इस दौरान उन्होंने विवादित एपिसोड और रणवीर अलाहाबादिया के अश्लील सवाल पर खुलकर बात की। समय ने बताया कि विवादित एपिसोड करीब 5 घंटे का था जिसे एडिट कर 1 घंटे का किया गया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह सवाल शो में 8 बार पूछा गया था। साथ ही उन्होंने अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन पर भी हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली। 🎥 ‘रामायण’ में नया अंदाज में दिखेगा रावण डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण अपने टीजर के बाद से चर्चा में है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। तिवारी ने बताया कि इस बार रावण को केवल खलनायक नहीं बल्कि एक विद्वान और शक्तिशाली योद्धा के रूप में पेश किया जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होने की तैयारी में है। 🎬 ‘जेलर 2’ में नहीं दिखेंगे शाहरुख खान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने जेलर 2 में कैमियो करने से इनकार कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ पर फोकस करना चाहते हैं। इस फिल्म के जरिए उनकी बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। शाहरुख नहीं चाहते कि ‘किंग’ की रिलीज से पहले वे किसी अन्य फिल्म में नजर आएं इसलिए उन्होंने यह ऑफर विनम्रता से ठुकरा दिया।