भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में समाजवादी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से फ़िरोज़ाबाद सांसद अक्षय यादव और एटा सांसद देवेंद्र शाक्य शामिल हुए। मीडिया से चर्चा के दौरान अक्षय यादव ने कैबिनेट बैठक मे अम्बेडकर जयंती पर होने वाले सप्ताहिक आयोजन के प्रस्ताव पर भाजपा को आड़े हाथ लिया है उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा नए कानूनों के जरिए संविधान खत्म करने की साजिश रच रही है और अंबेडकर जयंती के नाम पर केवल दिखावा कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सपा आगामी 2028 विधानसभा चुनावों के लिए पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक विचारधारा के साथ मैदान में उतरेगी। प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव की मौजूदगी में सभी जिला अध्यक्षों को गांव-गांव जाकर संगठन मजबूत करने के निर्देश दिए गए है।