Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
07-Apr-2026

लालबर्रा अस्पताल खुद “बीमार” एक डॉक्टर के भरोसे चल रही स्वास्थ्य व्यवस्था नए स्थान पर शराब दुकान का विरोध नगर पालिका अध्यक्ष सहित वार्डवासियों ने दिया धरना समूह बन गया नहीं मिल रहा महिलाओं को रोजगार कलेक्टर को ज्ञापन सौंप लगाई गुहार जिले के लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शासन और जनप्रतिनिधियों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे यहां पूरी तरह खोखले नजर आ रहे हैं। अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी के कारण मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। हालात ऐसे हैं कि प्रतिदिन केवल एक डॉक्टर डॉ. धर्मेंद्र गोहिया ही पूरे अस्पताल की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं डॉ. गोहिया मूल रूप से दंत रोग विशेषज्ञ हैं लेकिन अन्य डॉक्टरों की अनुपस्थिति के चलते उन्हें सामान्य मरीजों का इलाज भी करना पड़ रहा है। वहीं जिन डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाती है उनके समय पर न पहुंचने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं इस अव्यवस्था के कारण दूर-दराज से आए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है या फिर मजबूरी में निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है। नगर के वार्ड क्रमांक 24 से स्थानांतरित होकर आई शराब दुकान को वार्ड क्रमांक 25 मोती नगर में मोती उद्यान के सामने खोला जा रहा है। मंगलवार को नए स्थान पर खुलने वाली शराब दुकान का वार्ड की महिलाओं ने विरोध किया। वार्ड की महिलाएं पूरे दिन धरने में बैठी रही। इस प्रदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर उपाध्यक्ष योगेश बिसेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वार्डवासी भी शामिल हुए। वार्डवासियों का स्पष्ट कहना है कि नए स्थान पर वे किसी भी किमत में शराब दुकान नहीं खुलने देंगे। विभाग का कहना है कि ठेकेदार द्वारा शराब दुकान का ठेका लिया गया है। प्रशासन के आदेश पर वे नए स्थान पर शराब दुकान खुलवा कर दे रहे हैं। जिले के लांजी तहसील के ग्राम लाडसा में रानी अवंतीबाई की प्रतिमा को रातों-रात हटाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना अनुमति प्रतिमा का स्थान परिवर्तन कर उसे जय स्तंभ स्मारक की भूमि पर लगा दिया गया है इसको लेकर ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम सभा के विरोध के बावजूद प्रतिमा हटाए जाने से गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने जय स्तंभ स्मारक भूमि में स्थापित की गई प्रतिमा के उचित व्यवस्थापन किए जाने की मांग की है। शासन द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को समूह के माध्यम से सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने का दावा तो किए जाते है लेकिन वास्तविकता में वे दावे खोंखले नजर आ रहे है। महिलाओं का समूह तो बन गया है लेकिन उन्हें रोजगार नहीं दिया जा रहा है। ऐसा ही मामला मंगलवार को जन सुनवाई में लांजी नगरीय क्षेत्र का सामने आया है। लांजी शहरीय क्षेत्र में गठित समूह की महिलाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर रोजगार दिलाने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि करीब पांच सैकड़ा से अधिक महिलाएं स्व-सहायता समूह से जुड़ी है लेकिन उनके पास कोई रोजगार नहीं है और ना ही कोई उन्हें यह बताने वाला है कि वह रोजगार कैसे करे। जिससे महिलाएं परेशान है।