Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
07-Apr-2026

निगम-मंडल नियुक्तियों को लेकर हेमंत खंडेलवाल का बड़ा बयान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मंगलवार को रायसेन जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने उमरावगंज मंडल में अभ्यास वर्ग में भाग लिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। निगम-मंडल नियुक्तियों पर रोक के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने स्पष्ट किया कि इन नियुक्तियों पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। उन्होंने इसे संगठन की दृष्टि से बहुत छोटा विषय बताया जिसमें 50-60 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में प्रदेश भर में एल्डरमैन और कई प्रशासकीय समितियों के पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। खंडेलवाल ने कहा कि संगठन जब चाहेगा निगम-मंडल की नियुक्तियां भी कर देगा। अग्निवीर बनने के लिए 10 अप्रैल तक भरें फॉर्म मध्य प्रदेश में अग्निवीर पदों के लिए भर्ती होगी। 10 अप्रैल तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। भोपाल समेत प्रदेश के 15 जिलों के लिए भर्ती होगी। वहीं जून में कॉमन एंट्रेंस परीक्षा (CEE) होगी। सेना भर्ती ऑफिस के मुताबिक भारतीय सेना में अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना को जारी की गई है। यह अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। सिंघार बोले-राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग तो बड़ी बात नहीं मध्य प्रदेश के तीन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल दो दिन बाद यानी 9 अप्रैल को पूरा हो रहा है। कांग्रेस के विधायकों के कानूनी दांव-पेंच में उलझने से दिग्विजय सिंह वाली राज्यसभा सीट पर कांग्रेस का जोखिम बढ़ता जा रहा है। इस सीट को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका जताई है।भोपाल में अपने आवास पर मीडिया से चर्चा में उमंग सिंघार ने कहा कि बीजेपी हर जगह सरकारें खरीदती है सरकारें तोड़ती और बेचती है। कई राज्यों में ऐसा हुआ है। अगर यहां (एमपी) हॉर्स ट्रेडिंग होती है तो कोई बड़ी बात नहीं है। कांग्रेस को पता है कि यह सब होने वाला है लेकिन इसके लिए पार्टी पूरी मजबूती के साथ तैयार है।उन्होंने कहा कि इस बात का मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस के सभी विधायक हमारे उम्मीदवार के पक्ष में वोटिंग करेंगे। दतिया में राजेंद्र भारती केस में सुनवाई टली प्रदेश के बहुचर्चित सहकारिता बैंक भ्रष्टाचार मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र भारती से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई की तारीख आगे बढ़ाते हुए अब अगली सुनवाई 15 अप्रैल तय की है। मंगलवार को इस मामले में सुनवाई होनी थी लेकिन कोर्ट ने इसे स्थगित कर दिया। साथ ही हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर 15 अप्रैल को न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। भोपाल में खुलेगा फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्‌यूट प्रदेश में वित्तीय प्रबंधन को लेकर राज्य सरकार ने फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफटीआरआई) खोलने को मंजूरी दे दी है। मोहन यादव कैबिनेट ने आज इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। यह इंस्टीट्यूट प्रदेश में वित्तीय प्रबंधन पर रिसर्च और बजट आकलन समेत अन्य वित्तीय व्यवस्थाओं के लिए काम करेगा। इसका संचालन शुरुआत में प्रशासन अकादमी से किया जाएगा। इसके अलावा एससी वर्ग के छात्रों के लिए दस हजार रुपए प्रतिमाह स्कॉलरशिप भी मंजूर की गई है।कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि बैठक में मंदसौर जिले में गांधी सागर बांध से जुड़ी कातन सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना में 3500 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा और 120 गांवों के 1358 परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। योजना पर 88.41 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। पति के सामने बॉयफ्रेंड का हाथ थामा हाईकोर्ट में हैबियस कॉर्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका की सुनवाई के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। कोर्ट में पेश हुई महिला ने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया और खुलेआम अपने बॉयफ्रेंड का हाथ थाम लिया। उसने जज के सामने कहा कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ रह रही है।पति ने याचिका में आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी को कुलदीप राठौर ने बंधक बनाकर रखा है। लेकिन कोर्ट में पेश होने पर महिला ने कहा कि वह पिछले 20 दिनों से कुलदीप के साथ रह रही है और उसी के साथ रहना चाहती है। तेज आंधी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट मौसम केंद्र ने भोपाल ने 9 अप्रैल तक तेज आंधी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को 34 जिलों में अलर्ट है। 8 और 9 अप्रैल को भी ग्वालियर चंबल सागर और रीवा संभाग के जिलों में सिस्टम का असर रहेगा।