गैस किल्लत पर सड़कों पर उतरे लोग खाली सिलेंडर लेकर पहुंचे जनसुनवाई में पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन गेहूं खरीदी केंद्र की मांग को लेकर किसानों ने सौपा ज्ञापन अपने ही घर तक तक पहुंचने को तरसे लोग जिसने बेचा प्लाट उसी ने सड़क पर करलिया कब्जा 30 किमी दूर उपार्जन केंद्र से बढ़ी किसानों की परेशानी नजदीक केंद्र खोलने की मांग छिंदवाड़ा में बढ़ती गैस सिलेंडर किल्लत ने आम जनता का सब्र तोड़ दिया है। रोजाना घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी सिलेंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ता सड़कों पर उतर आए पीजी कॉलेज रोड और नोनिया करबल क्षेत्र में लोगों ने खाली गैस सिलेंडर सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।इस बीच कई परेशान उपभोक्ता सिलेंडर न मिलने से नाराज होकर जनसुनवाई में भी खाली गैस सिलेंडर लेकर पहुंच गए और प्रशासन के सामने अपनी समस्या रखी।स्थानीय लोगों का कहना है कि वे सुबह 4 बजे से लाइन में लग रहे हैं लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिल पा रही। उपभोक्ताओं ने नहार गैस एजेंसी पर अव्यवस्था और सही जानकारी न देने के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें बार-बार अलग-अलग स्थानों पर भेजा जा रहा है जिससे उनकी परेशानी और बढ़ रही है। छिंदवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत जामुनखुर्द के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ग्रामीणों ने बताया कि कई वार्डों में लंबे समय से पानी की आपूर्ति बाधित है जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।कच्चे संसाधनों और अव्यवस्थित व्यवस्था के चलते दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण समस्या लगातार बनी हुई है।ग्रामीणों ने जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग करते हुए नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपील की है। जिले के बींझावाड़ा क्षेत्र के किसानों ने सांसद के नाम ज्ञापन सौंपकर स्थानीय स्तर पर गेहूं खरीदी की मांग की है।किसानों का कहना है कि खरीदी केंद्र दूर होने से उन्हें 35–40 किलोमीटर तक जाना पड़ता है जिससे भारी परेशानी होती है।कच्चे रास्तों और परिवहन की दिक्कतों के कारण लागत और समय दोनों बढ़ रहे हैं।उन्होंने बींझावाड़ा सोसायटी में ही खरीदी केंद्र शुरू करने की मांग रखी है। छिंदवाड़ा के वार्ड नंबर 40 बजरंग नगर क्षेत्र में 10-12 परिवारों का मुख्य रास्ता बंद कर दिया गया है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्लॉट बेचने वाले राजेश ने ही अब सड़क पर अवैध कब्जा कर प्लॉटिंग कर दी है।रास्ता बंद होने से कचरा गाड़ी ऑटो और चार पहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।निवासियों का कहना है कि वे कई बार शिकायत और आवेदन दे चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिले के चौरई तहसील अंतर्गत ग्राम झिलमिली के किसानों ने रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं उपार्जन केंद्र दूर बनाए जाने पर नाराजगी जताई है किसानों का कहना है कि उपार्जन केंद्र 30 किलोमीटर दूर होने से छोटे और सीमांत कृषकों को उपज ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने झिलमिली और माचागोरा के नजदीकी वेयरहाउस में ही खरीदी केंद्र स्थापित करने की मांग उठाई है।किसानों ने बताया कि पूर्व में भी विरोध के बाद नजदीक केंद्र बनाया गया था लेकिन इस बार फिर समस्या खड़ी हो गई है। शासकीय भूमि से नगर निगम ने अतिक्रमण हटाया छिंदवाड़ा में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर परासिया रोड स्थित परतला वार्ड में शासकीय भूमि को कब्जे से मुक्त कराया गया।टीम ने मौके पर अवैध अतिक्रमण हटाकर जमीन को फिर से सरकारी उपयोग के लिए सुरक्षित किया।इसके बाद नागपुर रोड स्थित शराब दुकान के सामने भी कार्रवाई करते हुए चार गुमठियां और एक हाथ ठेला जब्त किया गया। डॉ. रश्मि नेमा को मिला राष्ट्रीय सम्मान विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में छिंदवाड़ा की डॉ. रश्मि नेमा को सम्मानित किया गया।प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की पीजी स्कॉलर डॉ. नेमा को समावर्तन समारोह में प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।यह सम्मान कुलपति प्रो. संजीव शर्मा द्वारा उनकी चिकित्सा नैतिकता और सेवा भाव के लिए दिया गया।उनकी इस उपलब्धि से छिंदवाड़ा जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है। नीट-जेईई की तैयारी को रफ्तार ऑनलाइन-ऑफलाइन क्लासेस से बढ़ा उत्साह जिले में इन दिनों नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर खास माहौल बना हुआ है।विद्यार्थियों के लिए रोजाना ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस. बघेल ने उत्कृष्ट विद्यालय में चल रही कक्षाओं का निरीक्षण किया।क्रैश कोर्स और नियमित टेस्ट के जरिए छात्रों की तैयारी को मजबूत किया जा रहा है नि:शुल्क कोचिंग और विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से छात्रों में सफलता का आत्मविश्वास बढ़ रहा है। जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे 125 आवेदक साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को कलेक्टर हरेन्द्र नारायन ने 125 आवेदकों की समस्याएँ सुनीं। जिले के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने भूमि सीमांकन राजस्व अभिलेख दुरुस्ती नामांतरण आवास पट्टा पीएम आवास व किसान सम्मान निधि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने कई मामलों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए और कुछ को समय-सीमा बैठक में समीक्षा हेतु चिन्हांकित किया।