Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
07-Apr-2026

छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चर्चा में रहा धर्म स्वातंत्र्य विधेयक अब कानून बन गया है। राज्यपाल रमेन डेका ने इस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं जिसके साथ ही प्रदेश में धर्म स्वातंत्र्य कानून लागू हो गया है। इस कानून में जबरन लालच या धोखे से कराए गए धर्मांतरण को गंभीर अपराध मानते हुए कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है जिसमें उम्रकैद तक की सजा शामिल है।इससे पहले उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने संकेत दिए थे कि राज्यपाल जल्द ही इस विधेयक पर निर्णय ले सकते हैं। उन्होंने कहा था कि राज्यपाल एक चिंतनशील व्यक्तित्व हैं और किसी भी समय इस पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।कानून लागू होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस कानून का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए और किसी भी निर्दोष को इसका शिकार नहीं बनाया जाना चाहिए। दीपक बैज ने यह भी आरोप लगाया कि करीब साढ़े तीन साल से आरक्षण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विधेयक राजभवन में लंबित है लेकिन उस पर अब तक हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा सरकार के विधेयकों को तत्काल मंजूरी मिल जाती है जबकि अन्य महत्वपूर्ण मामलों में देरी क्यों होती है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आरोपों के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। इस पूरे मामले में असम पुलिस पवन खेड़ा के घर तक पहुंच गई जिसे लेकर अब राजनीति और गरमा गई है।पीसीसी चीफ दीपक बैज ने इस मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तीन पासपोर्ट और विदेशों में संपत्ति को लेकर उठे सवालों पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को खुद सामने आकर जवाब देना चाहिए। दीपक बैज ने आरोप लगाया कि असम में चुनाव के बीच बीजेपी घबराई हुई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह भी इन आरोपों पर जवाब नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डर और दबाव बनाने के लिए पवन खेड़ा के घर पुलिस भेजकर कार्रवाई की जा रही है जिससे साफ है कि बीजेपी सत्ता के अहंकार में इस तरह के कदम उठा रही है। राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर rte में नर्सरी कक्षा को शामिल करने की मांग उठाई। कांग्रेस का आरोप है कि मनमोहन सिंह की सरकार के समय से नर्सरी को शामिल किया गया था लेकिन वर्तमान में राज्य सरकार बच्चों के प्रवेश में बाधा डाल रही है।इधर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने प्रतिपूर्ति राशि नहीं बढ़ाए जाने पर RTE के तहत प्रवेश देने से इनकार करने की चेतावनी दी है। इसके जवाब में छत्तीसगढ़ सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि RTE के तहत प्रवेश नहीं देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता रद्द की जा सकती है।राज्य में गैर-अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों में RTE के तहत 25% सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और वंचित बच्चों के लिए आरक्षित हैं। कांग्रेस का दावा है कि उनकी सरकार के समय अधिक बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश मिलता था जबकि अब यह सीमित हो गया है। दुर्ग जिले के स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट में आज आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया। इस घटना में 8 मजदूरों को चोटें आई है। घटना की सूचना पर आधा दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची है। उच्च अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टर्बाइन में ब्लास्ट हुआ फिर आग फैलती गई। इसकी चपेट में कुछ कर्मचारी आए हैं। पीछे के रास्ते से बीएसपी कर्मचारी किसी तरह बाहर निकल सके। दो बीएसपी कर्मचारी और तीन ठेका श्रमिक को हल्की चोट आई है। एक बीएसपी कर्मचारी का पैर फ्रैक्चर हुआ है। घालयों का प्राथमिक उपचार मेन मेडिकल पोस्ट में करने के बाद सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। यहां एक्सरे ईसीजी आदि किया जा रहा है। गरियाबंद जिले के देवभोग में बहुप्रतीक्षित बेलाट नाला पर पुलिया निर्माण और झाखरपारा में सहकारी बैंक शाखा खोलने की मांग को लेकर आज कांग्रेस ने देवभोग के नेशनल हाइवे जाम कर दिया। क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव और जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा इसका नेतृत्व कर रहे थे। 1 घंटे जाम और धरना के बाद कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा है।