Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
07-Apr-2026

कैबिनेट बैठक में अहम फैसलों की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में होने वाली कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। बैठक में राजधानी भोपाल में फाइनेंस प्रशिक्षण शोध संस्थान’ शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके साथ ही किसानों के हित में चना और मसूर की एमएसपी पर खरीदी को भी स्वीकृति दी जा सकती है। बैठक में वित्त विभाग के प्रस्ताव पर भोपाल में ‘वित्त प्रशिक्षण शोध संस्थान’ की स्थापना को लेकर चर्चा होगी। प्रस्ताव के मुताबिक संस्थान की जिम्मेदारी वित्तीय मामलों के विशेषज्ञों को सौंपी जाएगी जिससे प्रशिक्षण और रिसर्च को मजबूत किया जा सके। बेसहारा गोवंश पर सरकार की नई पहल एमपी में बेसहारा गोवंश सरकार और किसानों के लिए बड़ी चुनौती है। एक तरफ जहां किसानों की फसलों को बेसहारा जानवर नुकसान पहुंचाते हैं वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर घूमते ये पशु दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। अब एमपी सरकार प्रदेशभर में गोवंशीय और भैंसवंशीय पशुओं के लिए अलग-अलग रंगों के टैग लगाने जा रही है। इस पूरे मामले पर पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने दैनिक भास्कर से बातचीत की। हाईकोर्ट में रिश्तों का अनोखा मामला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में हैबियस कॉर्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका की सुनवाई के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। कोर्ट में पेश हुई महिला ने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया और खुलेआम अपने बॉयफ्रेंड का हाथ थाम लिया। उसने जज के सामने कहा कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ रह रही है। पति ने याचिका में आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी को कुलदीप राठौर ने बंधक बनाकर रखा है। लेकिन कोर्ट में पेश होने पर महिला ने कहा कि वह पिछले 20 दिनों से कुलदीप के साथ रह रही है और उसी के साथ रहना चाहती है। पत्नी का बयान सुनते ही पति ने भी कोर्ट में साफ कह दिया कि अब वह उसे स्वीकार नहीं करेगा। सुनवाई के दौरान ही एक रिश्ते के टूटने की पूरी कहानी सामने आ गई। उज्जैन में तीन मंजिला मकान गिरा बड़ा हादसा टला उज्जैन के गेबी हनुमान क्षेत्र में सोमवार शाम एक तीन मंजिला मकान अचानक गिर गया। घटना का LIVE वीडियो सामने आया है। यह मार्ग महाकाल मंदिर जाने वाला प्रमुख रास्ता है। समय रहते रहवासियों ने आवाजाही रोक दी जिससे बड़ा हादसा टल गया। जिस जगह मकान गिरा वहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोपाल मंदिर शिप्रा नदी और महाकाल मंदिर की ओर जाते हैं। शाम से ही मकान झुक रहा था यह देख लोगों ने रास्ता बंद करा दिया। करीब 7 बजे मकान गिर गया। अगर ट्रैफिक चालू रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का नया सिस्टम एक्टिव हो गया है। इस वजह से अगले 3 दिन तक उत्तरी और पूर्वी हिस्से में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल ने 9 अप्रैल तक तेज आंधी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को भोपाल ग्वालियर समेत 34 जिलों में अलर्ट है। मंगलवार को जिन जिलों में आंधी और बारिश हो सकती है उनमें ग्वालियर भिंड मुरैना दतिया श्योपुर शिवपुरी गुना अशोकनगर विदिशा भोपाल राजगढ़ शाजापुर आगर-मालवा उज्जैन रतलाम नीमच मंदसौर निवाड़ी टीकमगढ़ सागर दमोह छतरपुर पन्ना सतना रीवा मऊगंज सीधी सिंगरौली मैहर कटनी उमरिया शहडोल डिंडौरी और अनूपपुर शामिल हैं। 8 और 9 अप्रैल को भी ग्वालियर चंबल सागर और रीवा संभाग के जिलों में सिस्टम का असर रहेगा