Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
07-Apr-2026

‘तीन कौवे’ के साथ प्रियंका घोष की नई पेशकश ‘द नाइट मैनेजर’ ‘द रॉयल्स’ और ‘ब्रोकेन बट ब्यूटिफुल’ जैसी चर्चित वेब सीरीज के बाद डायरेक्टर प्रियंका घोष अब अपने नए प्रोजेक्ट ‘तीन कौवे’ के साथ वापसी कर रही हैं। यह एक थ्रिलर और स्पाई जॉनर की सीरीज है जिसका आइडिया राइटर अब्बास टायरवाला ने करीब 7–8 साल पहले विकसित किया था। शुरुआत में इसे फिल्म के रूप में सोचा गया था लेकिन कहानी के विस्तार को देखते हुए इसे वेब सीरीज में बदल दिया गया। इस प्रोजेक्ट में सिद्धार्थ रॉय कपूर ने अहम भूमिका निभाई और प्रियंका घोष को डायरेक्टर व को-क्रिएटर के रूप में जोड़ा गया। ‘भूत बंगला’ ट्रेलर लॉन्च में टला बड़ा हादसा मुंबई में अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्टेज पर फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन और अभिनेता परेश रावल गिरते-गिरते बच गए। हालांकि टीम की सतर्कता से दोनों ने खुद को संभाल लिया और कोई नुकसान नहीं हुआ जिससे मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। ‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग शुरू भव्य सेट तैयार साल 2018 की चर्चित फिल्म ‘तुम्बाड’ के सीक्वल ‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मेकर्स ने मुहूर्त शॉट की तस्वीरें साझा कर इसकी पुष्टि की है। इस खास मौके पर निर्माता डॉ. जयंतीलाल गड़ा और दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर भी मौजूद रहे। फिल्म के लिए मुंबई में 7-8 एकड़ में फैला विशाल सेट तैयार किया गया है जो एक पूरे शहर जैसा नजर आता है जिससे फिल्म की भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है। रणबीर-आलिया के साथ बेबी राहा का क्यूट अंदाज बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनकी बेटी राहा कपूर भी उनके साथ नजर आईं। कपल ने हमेशा की तरह पैपराजी को पोज दिए लेकिन इस बार राहा के क्यूट एक्सप्रेशंस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और सोशल मीडिया पर भी यह पल तेजी से वायरल हो गया।