Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
03-Apr-2026

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट गुरुवार को सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4245 रुपए सस्ता होकर 1.47 लाख रुपए पर आ गया जबकि एक किलो चांदी 12023 रुपए गिरकर 2.28 लाख रुपए रह गई। कीमतों में इस गिरावट को वैश्विक बाजार के उतार-चढ़ाव से जोड़कर देखा जा रहा है। OTP खत्म करेगा ‘साइलेंट ऑथेंटिकेशन’ देश के बड़े प्राइवेट बैंक और टेलीकॉम कंपनियां अब ‘साइलेंट ऑथेंटिकेशन’ तकनीक पर काम कर रही हैं। इस नई तकनीक से ऑनलाइन पेमेंट के दौरान OTP की जरूरत खत्म हो जाएगी। सिस्टम बैकग्राउंड में ही मोबाइल नंबर और सिम कार्ड को वेरिफाई कर लेगा। अगर सिम और नंबर मैच नहीं हुए तो ट्रांजैक्शन तुरंत ब्लॉक हो जाएगा। यह तकनीक eSIM पर भी काम करेगी और सिम क्लोनिंग व फ्रॉड पर रोक लगाने में मददगार साबित होगी। फ्लाइट सीट चयन नियम पर रोक केंद्र सरकार ने एयरलाइंस के लिए प्रस्तावित उस नियम को फिलहाल टाल दिया है जिसमें 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के चुनने की सुविधा दी जानी थी। यह नियम 20 अप्रैल से लागू होना था लेकिन एयरलाइंस कंपनियों की आपत्तियों के बाद इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। सूरजमुखी तेल की मांग घटने का अनुमान पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और सप्लाई चेन में बाधाओं के कारण भारत में रिफाइंड सूरजमुखी तेल की बिक्री में इस वित्त वर्ष में करीब 10% की गिरावट आ सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक बढ़ती कीमतों के चलते उपभोक्ता अब राइस ब्रान और सोयाबीन तेल जैसे सस्ते विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं। 🇺🇸 अमेरिका का फार्मा आयात पर बड़ा फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने राष्ट्रीय सुरक्षा और सप्लाई चेन जोखिमों का हवाला देते हुए पेटेंटेड दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ लगाने का फैसला किया है। यह निर्णय सेक्शन 232 जांच के बाद लिया गया है जिसका उद्देश्य विदेशी निर्भरता कम करना और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना है।