Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
23-Mar-2026

15 दिन में उखड़ी सडक़ जिम्मेदार विभाग ठेकेदार दे रहा क्लीन चीट ग्रामीणों में आक्रोश नल जल योजना बनी शोभा की सुपारी - पाइपों से पानी की जगह निकल रही हवा भतीजे ने चाचा की गर्दन पर किया जानलेवा हमला हालत गंभीर वारासिवनी क्षेत्र में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत आमगांव से बरबसपुर तक बनी 1.25 किलोमीटर सडक़ अब भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है लेकिन जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग ठेकेदार को बचाने में जुटा हुआ है। जहां एक तरफ सडक़ की हकीकत सामने है। वहीं विभाग ठेकेदार को क्लीन चिट दे रहा है और सडक़ को बेहतर बता रहा है ग्रामीणों का आरोप है कि सडक़ का निर्माण रात के अंधेरे में किया गया।15 दिन में ही सडक़ उखडऩे लगी। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि मुरुम की जगह लाल मिट्टी से साइड भराई की जा रही है जो पहली बारिश में ही बह जाएगी इधर विभाग द्वारा ठेकेदार को क्लीन चीट देने के बाद एक बार फिर से ग्रामीणों में आक्रोश है। सरकार का दावा है कि हर घर जल हर घर नल योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल का संकट समाप्त हो गया है। लेकिन यदि आप इस योजना की जमीनी हकीकत देखना चाहते हैं तो बालाघाट जिले के लालबर्रा विकासखंड के ग्राम मिरेगांव का रुख कर सकते हैं। यहाँ जल जीवन मिशन ग्रामीणों के लिए राहत के बजाय शोभा की सुपारी साबित हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि मिरेगांव में जब से नल जल योजना का कार्य प्रारंभ हुआ है तब से लेकर आज तक ग्रामीणों को सुचारू रूप से पानी नसीब नहीं हुआ। लाखों की लागत से बिछाई गई पाइप लाइनें और घर-घर लगाए गए नल केवल दिखावा बनकर रह गए हैं। स्थिति यह है कि जब ग्रामीण नल खोलते हैं तो उनमें से पानी की जगह केवल हवा के थपेड़े निकलते हैं। लालबर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालबर्रा-जाम मार्ग पर 23 मार्च सोमवार प्रातः 09 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जानकारी के अनुसार ग्राम जाम निवासी अमित बाहेश्वर पिता नेतलाल बाहेश्वर उम्र 21 वर्ष अपने पड़ोसी अंश मात्रे उम्र 11 वर्ष के साथ सोमवार सुबह करीब 9 बजे अपनी टू-व्हीलर से दवाई लेने लालबर्रा आ रहा था। लालबर्रा से महज 3 किलोमीटर दूर टेंगनीकला में रजलाल मानेश्वर के घर के समीप एक तीखे मोड़ पर सामने से आ रहे दुग्ध वाहन से उनकी टक्कर हो गई। ग्रामीणों के अनुसार मोड़ पर अत्यधिक झाड़ियाँ होने के कारण वाहन चालक एक-दूसरे को देख नहीं पाए जो दुर्घटना का मुख्य कारण बना। खैरलांजी थाना क्षेत्र के ग्राम चिचोली में रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात सामने आई है। 66 वर्षीय टेकचंद झोड़े पर उनके ही भतीजे कृष्णा ने धारदार औजार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि टेकचंद अपने घर में आराम से टीवी देख रहे थे तभी शराब के नशे में धुत भतीजा आया और सीधे गर्दन पर वार कर दिया। घायल टेकचंद ने किसी तरह आरोपी का हाथ पकडकऱ खुद को बचाया टेकचंद को गंभीर हालत में पहले खैरलांजी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कृष्णा को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले को जांच में लिया है। ढीमरटोला में गुहराज निषादराज की प्रतिमा का किया अनावरण कलश यात्रा सहित हुए विभिन्न कार्यक्रम शहरीय क्षेत्र के वार्ड नंबर १ बुढ़ी ढीमरटोला में श्रंगवेपुर के महाराजा गुहराज निषादराज जी की प्रतिमा स्थापना अनावरण का कार्यक्रम २३ मार्च सोमवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुबह ८.३० बजे भव्य कलश यात्रा व प्रभात फेरी निकाली गई। तत्पश्चात पूजा अर्चना व हवन-पूजन एवं प्राण प्रतिष्ठा एवं प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में मांझी आदिवासी सर्व संगठन समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष महेश केवट सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बेनीराम मेश्राम द्वारा किया गया। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर लालबर्रा विकासखंड के ग्राम सेलवा स्थित सार्वजनिक देवी मंदिर में भक्ति की बयार बह रही है। मुख्यालय से 11 किलोमीटर दूर इस प्राचीन सिद्ध पीठ पर श्रद्धा और उत्साह का संगम देखने को मिल रहा है जहाँ समिति द्वारा विधि-विधान से जवारे बोकर अखंड ज्योति कलश की स्थापना की गई है। ​माता रानी के जयकारों और मधुर जसगीतों की गूंज से पूरा ग्राम भक्तिमय वातावरण में डूब गया है। प्रतिदिन सुबह-शाम होने वाली आरती में भक्तों का तांता लग रहा है। विशेष रूप से महिला एवं पुरुष मंडल द्वारा गाए जा रहे जसगीतों ने माहौल को और भी जीवंत कर दिया है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा और भारत मुक्ति मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन तेज कर दिया है। बालाघाट में सोमवार को मोर्चा से जुड़े लोगों ने अंबेडकर चौक से रैली निकाली जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कलेक्टर कार्यालय पहुंची जहां ज्ञापन सौंपा गया। संगठन पदाधिकारियों का आरोप है कि केंद्र सरकार ओबीसी के साथ धोखा कर रही है। जाति आधारित जनगणना नहीं कराई जा रही है। साथ ही यूजीसी कानून लागू करने 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने और ईवीएम बैन की मांग भी उठाई गई है। पदाधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो 23 अप्रैल को पूरे देश में भारत बंद किया जाएगा। जिला चिकित्सालय बालाघाट में गैस सिलेंडर की कमी से केंटीन का संचालन कई बार ठप हो गया। 4-5 दिनों तक केंटीन बंद भी रही लेकिन मरीजों और परिजनों की परेशानी को देखते हुए हार मानने के बजाय केंटीन संचालक ने नया रास्ता चुना। संचालक के अनुसार केंटीन में अब लकड़ी की भट्टी का उपयोग शुरू किया गया है। खास बात ये है कि इसे इस तरह तैयार किया गया है कि धुआं भी कम निकलता है और खर्च भी घटता है। जहां पहले हर महीने करीब 25 कमर्शियल गैस सिलेंडर लगते थे वहीं अब कम खर्च में बेहतर संचालन हो रहा है। इस पहल से अस्पताल में आने वाले दूर-दराज के मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली है।