धामी सरकार के चार साल के कार्यकाल पर केंद्रीय मंत्रियों का उत्तराखंड आगमन लगातार बना हुआ है। बीते दिन भी हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे जहां से उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के चार साल को उत्तराखंड के विकास की दृष्टि से उपलब्धियों भरा बताया। प्रदेश प्रवक्ता भाजपा मथुरा दत्त जोशी ने भी मुख्यमंत्री धामी के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि इन चार सालों में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में यातायात कनेक्टिवटी जिसमे रेल हवाई और सड़क मार्ग शामिल हैं का विकास करने के साथ ही उत्तराखंड को पहला राज्य बनाया जिसने यूसीसी को लागू किया है। रामनगर में लगातार गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ता काफी परेशान है तथा डीएसी कोड आने के बाद भी महीनो तक उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है जिसको लेकर रविवार को कई उपभोक्ताओं ने इंडेन गैस एजेंसी कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा करने के साथ ही गैस प्रबंधक दीपक कुमार आर्य का घेराव किया इस दौरान उपभोक्ताओं एवं गैस प्रबंधक के बीच तीखी झड़प भी हुई उपभोक्ताओं का कहना था कि आज 1 महीने से अधिक का समय हो गया है डीएसी कोड आने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने राज्य की सबसे बड़ी समस्या पलायन को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में पलायन के दो मुख्य कारण शिक्षा और स्वास्थ्य हैं। उन्होंने कहा कि जब तक बुनियादी सुविधाओं में मजबूती नहीं आएगी तब तक पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोकना एक बड़ी चुनौती बनी रहेगी। उत्तराखंड सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री खजान दास ने महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग के साथ उनका पुराना अनुभव रहा है जिसका लाभ अब प्रदेश की जनता को मिलेगा। खजान दास ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य पारदर्शी और बेदाग शासन देना है ताकि सरकार की छवि पर कोई आंच न आए। उत्तराखंड में हर वर्ष चलने वाली चारधाम यात्रा का 19 अप्रैल 2026 से एक बार फिर आगाज़ होने जा रहा है लेकिन इस बार की चारधाम यात्रा के शुरु होने से पहले चारधाम यात्रा से जुड़े कई विषय विवाद बनते जा रहे है l बीते कुछ दिनों पहले बद्री-केदार मंदिर समिति द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान गैर हिंदुओ पर रोक लगाने व उसके बाद गैर हिंदुओ की चारधाम के प्रति आस्था का एफिडेबिट दिखाने जैसे विषय अभी चर्चा में कम होने का नाम नही ले रहे थें वही अब नये फरमान के जरिये श्री पंच गंगोत्री मंदिर समिति द्वारा गैर हिंदुओ के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए गंगाजल और गौमूत्र से निर्मित पंचगव्य को ग्रहण करने पर जोर डाला गया है वही धार्मिक परंपराओं व चारधाम यात्रा से जुड़े नियमों को लेकर प्रदेश की सियासत में भी बहस तेज़ हो गयी है l : तीर्थ नगरी ऋषिकेश में मां गंगा की पवित्रता को तार-तार करने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुई है। यह वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि मां गंगा में अपनी बेहद ज्यादा आस्था रखने वाली स्पर्श गंगा की टीम के सक्रिय रहने वाले जिला कोऑर्डिनेटर जॉनी लांबा ने शेयर की है। उन्होंने मां गंगा के तट पर ऐसे लोगों को आईना दिखाने का काम किया है। जो खुद को कहते तो सनातनी है लेकिन सनातन धर्म की आस्था को खुद ठेस पहुंचाने में लगे हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार महिला और पुरुष चप्पल पहनकर त्रिवेणी घाट पर मां गंगा की पवित्र जलधारा में प्रवेश कर रहे हैं।