Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
23-Mar-2026

मौत के बाद भी सुरेंद्र ने 5 लोगों को दिया जीवन दान गेहूं मक्का की ज्यादा आवक से मंडी में बिगड़ी व्यवस्था बिजली लाइन में स्पार्किंग से गेहूं के खेत में लगी आग मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्गों को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी बैठक में तय हुई रूपरेखा गंगई-रोहना में आबकारी की छापेमारी 2800 किलो महुआ लहान जब्त पचपन वर्षीय सुरेंद्र मानकर अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन वे पांच लोगों को नया जीवन देकर चले गए। चंदनगांव निवासी सुरेन्द्र बेहद साधारण परिवार से थे और किराना दुकान में काम करते थे। दो दिन पहले शहर में सड़क हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल नागपुर एम्स में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। उनके फिर से जीने की कोई संभावना न देखकर उनकी पत्नी ललिता मानकर और पुत्र गगन और वेदांत ने एक साहसी और प्रेरणादायक निर्णय लिया और उनके अंगों को दान करने की इच्छा जताई। परिवार की सहमति के बाद चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक उनके अंगों का प्रत्यारोपण किया। उनके लीवर का प्रत्यारोपण एक मरीज को किया गया। दो मरीजों को किडनी तो दो नेत्रहीन व्यक्तियों को उनकी आंखें ट्रांसप्लांट की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों और सामाजिक संस्थाओं के समन्वय से यह पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सोमवार को कुसमेली स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में अनाज की लगभग दो गुनी आवक से व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई। सुबह अनाज की नीलामी का काम शुरू होने के बाद भी अनाज से भरे वाहन परिसर में आते गए। हालात ये हो गए कि नीचे तक लाइन लग गई। परिसर में खाली वाहनों को निकलने तक की जगह नहीं बची और जाम जैसे हालात हो गए। नीलामी में भाग लेने वाले व्यापारियों ने नाराजगी जताते हुए नीलामी का काम रोक दिया। लगभग डेढ घंटे उन्होनें नीलामी नहीं की। स्थिति की जानकारी मंडी सचिव के साथ भारसाधक अधिकारी एसडएम सुधीर जैन को भी दी गई। एसडीएम ने व्यापारियों से चर्चा कर फिर से नीलामी शुरू कराई उमरानाला क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया जहां स्पार्किंग के चलते गेहूं के खेत में आग लग गई।आग तेजी से फैलने से कई बीघा तैयार फसल जलकर राख हो गई।सूचना पर पहुंची दमकल और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।पीड़ित किसानों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है। छिंदवाड़ा में भाजपा कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने 29 मार्च से 5 अप्रैल तक होने वाले प्रशिक्षण वर्गों को लेकर दिशा-निर्देश दिए।जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला ने कार्यकर्ताओं की अनिवार्य उपस्थिति पर जोर दिया।बैठक में प्रशिक्षण की कार्ययोजना और सत्रों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। छिंदवाड़ा में अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग ने सोमवार सुबह गंगई-रोहना गांव में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने नाले और डैम किनारे दबिश देकर 2800 किलो महुआ लहान बरामद कर नष्ट किया। मौके से 40 लीटर हाथ भट्टी शराब भी जब्त की गई।मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 7 प्रकरण दर्ज किए गए।