Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
23-Mar-2026

नवरात्रि पर घर पहुंचा नॉनवेज जोमैटो से ऑर्डर किया चिली पनीर निकला चिकन VIDEO MP के इंदौर में नवरात्रि के दौरान फूड डिलीवरी में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। व्रत और पूजा के बीच एक परिवार को वेज ऑर्डर की जगह नॉनवेज डिश डिलीवर कर दी गई। इससे आहत होकर परिवार ने सोमवार को पुलिस में FIR दर्ज कराई है।मामला गुलाबबाग का है। मोबाइल व्यवसायी राहुल तिवारी ने बताया कि रविवार शाम घर में नवरात्रि की पूजा चल रही थी। इसी दौरान उन्होंने Zomato के जरिए वेज मोड में कॉम्बो पैक (रोटी बटर पनीर चावल आदि) के साथ चिली पनीर ऑर्डर किया। करीब 363 रुपए के इस ऑर्डर की डिलीवरी 15 मिनट में हो गई।राहुल के अनुसार जब परिवार ने पैकेट खोला तो कॉम्बो के अन्य आइटम सही थे लेकिन चिली पनीर की जगह चिली चिकन निकला। व्रत के माहौल में नॉनवेज डिश देखकर परिवार स्तब्ध रह गया और उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इसके बाद पार्सल को घर से बाहर रख दिया गया। कर्मचारियों का फिर बढ़ा DA सोमवार को मंत्रालय में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक का शुभारंभ हुआ. प्रदेश के लाखों अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कैबिनेट बैठक से राहत भरी खबर सामने आई है. सीएम मोहन के पहले दिए गए निर्देशों के अनुसार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव को बैबिनेट ने औपचतारिक मंजूरी दे दी है. इस निर्णय के बाद कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी होगी भिंड सांसद बोलीं- सिंध नदी में हो रहा अवैध खनन प्रदेश में नदियों से अवैध रेत खनन की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। अब यह मुद्दा लोकसभा में भी उठाया गया। सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान भिंड से बीजेपी सांसद संध्या राय ने सिंध नदी में हो रहे अवैध रेत खनन का मामला उठाया। इस पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार वन और पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने माना कि संबंधित क्षेत्र में नदी किनारे जंगलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सरपंच पति के मुंह पर कालिख पोती दतिया जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां उनाव ग्राम में एक सरपंच के पति के साथ दबंगों ने मारपीट कर उसे जूतों की माला पहनाकर पूरे बाजार में घुमाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार उनाव ग्राम पंचायत की सरपंच किरण वर्मा के भतीजे विशाल के साथ एक विवाहिता 19 मार्च को प्रेम प्रसंग के चलते घर से भाग गई थी. इस मामले में उनाव पुलिस ने एक दिन बाद महिला को बरामद कर लिया. महिला ने पुलिस को बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से गई थी. इसके बाद पुलिस ने सरपंच पक्ष के किसी भी व्यक्ति पर मामला दर्ज नहीं कि रोजा-इफ्तार को लेकर बवाल भोपाल स्थित AIIMS में हाल ही में आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इस मुद्दे पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने AIIMS के मुख्य गेट पर जमकर प्रदर्शन किया और नाराजगी जताई. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकारी संस्थान में इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करना उचित नहीं है. भोपाल में होगी सेना दिवस परेड मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल अगले साल सैन्य शक्ति और देशभक्ति के अनूठे संगम की गवाह बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।सीएम ने घोषणा की कि अगले साल 15 जनवरी 2027 को भोपाल में भव्य ‘सेना दिवस’ (Army Day) परेड आयोजित की जाएगी। EMRI कंपनी का ही रहेगा डायल 112 ठेका प्रदेश में डायल 112 सेवा के ठेके को लेकर दायर याचिका पर सोमवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सिकंदराबाद की ईएमआई (ग्रीन हेल्थ सर्विस) को दिया गया ठेका बरकरार रखते हुए टेंडर प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने की। बेंच ने राज्य सरकार की दलीलों को सही मानते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया कानून के अनुरूप है और ठेका वैध है। भोपाल के विकास में खर्च होंगे ₹3938.45 करोड़ भोपाल नगर निगम का महापौर मालती राय ने बजट पेश किया। शहर में विकास के लिए इस साल करीब 3938 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें शहर के विकास से जुड़े कई मुद्दे रखे गए है हालांकि अब तक पुराने वादें ही पूरे नहीं हुए है। इस बीच भोपाल ‘शहर सरकार’ ने फिर नए वादे कर दिए है। पिछले 2 साल से किए जा रहे 7 हेरिटेज गेट गीता भवन बनाने जैसे वादे अब भी अधूरे हैं।