Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
07-Mar-2026

घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। अब राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का LPG सिलेंडर 913 रुपए में मिलेगा जो पहले 853 रुपए का था। वहीं 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए का इजाफा हुआ है और यह अब 1883 रुपए का मिलेगा। नई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई हैं। इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा किया गया था। माना जा रहा है कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के चलते सरकार ने LPG उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर भी दिखाई दिया। 6 मार्च को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। Dow Jones Industrial Average 453 अंक यानी 0.95% गिरकर 47501 पर बंद हुआ। टेक इंडेक्स NASDAQ Composite 361 अंक (1.59%) टूटकर 22387 पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 90 अंक (1.33%) गिरकर 6740 के स्तर पर आ गया। विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और बेरोजगारी दर बढ़ने की आशंका से निवेशकों में चिंता बढ़ी है। डिजिटल फ्रॉड पर ग्राहकों को मिलेगा मुआवजा Reserve Bank of India ने डिजिटल लेनदेन में होने वाले फ्रॉड से ग्राहकों को राहत देने के लिए नया ड्राफ्ट फ्रेमवर्क जारी किया है। इस प्रस्ताव के मुताबिक यदि किसी ग्राहक के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है और वह तुरंत इसकी रिपोर्ट करता है तो उसे 25000 रुपए तक मुआवजा मिल सकता है। अगर धोखाधड़ी की राशि 50000 रुपए तक है तो ग्राहक को 85% तक मुआवजा मिलेगा जिसकी अधिकतम सीमा 25000 रुपए तय की गई है। यह नियम 1 जुलाई 2026 से सभी वाणिज्यिक क्षेत्रीय ग्रामीण और स्मॉल फाइनेंस बैंकों पर लागू होंगे। आरबीआई ने इस मसौदे पर 6 अप्रैल 2026 तक सुझाव मांगे हैं। सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली के चलते सोना 1100 रुपए टूटकर 1.64 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमतों में भी नरमी रही और यह 2.71 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।