Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
02-Mar-2026

जंग की आंच से बाजार बेहाल सेंसेक्स 1100 अंक टूटा; सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखा। सोमवार 2 मार्च को सेंसेक्स 1100 अंकों से ज्यादा गिरकर 80100 के स्तर पर पहुंच गया जबकि निफ्टी करीब 350 अंक टूटकर 24850 पर कारोबार करता नजर आया। वैश्विक अनिश्चितता और बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण निवेशकों ने बिकवाली तेज कर दी। कच्चा तेल 10% उछला 79 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा; पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत जंग के खतरे के बीच ब्रेंट क्रूड की कीमत 10% बढ़कर 79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि हालात और बिगड़े तो कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती है। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ सकता है और 4-5 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी संभव है। हालांकि ईरान ने फिलहाल होर्मुज जलमार्ग बंद करने से इनकार किया है जिससे बाजार को कुछ राहत मिली है। सुरक्षित निवेश की ओर रुख सोना ₹5000 चढ़ा; चांदी ₹8500 उछली वैश्विक तनाव के बीच निवेशकों ने सोना-चांदी को सुरक्षित विकल्प माना है। MCX पर सोना 5 हजार रुपए बढ़कर 1.67 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 8500 रुपए चढ़कर 2.91 लाख रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1.70 लाख रुपए के पार पहुंच चुका है। जानकारों के मुताबिक सोना 1.90 लाख और चांदी 3.50 लाख रुपए तक जा सकती है। विदेशी निवेशकों की जोरदार वापसी फरवरी में ₹22615 करोड़ का निवेश बाजार में गिरावट के बीच एक सकारात्मक खबर भी आई है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने फरवरी महीने में भारतीय शेयर बाजार में 22615 करोड़ रुपए का निवेश किया जो पिछले 17 महीनों में सबसे ज्यादा है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील और बेहतर कॉर्पोरेट नतीजों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। 1 मार्च से 4 बड़े बदलाव लागू गैस सिलेंडर महंगा; बिना सिम नहीं चलेगा वॉट्सएप 1 मार्च 2026 से आम लोगों की जेब पर असर डालने वाले चार बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा हो गया है। ATF की कीमत बढ़ने से हवाई सफर भी महंगा हो सकता है। अब एक्टिव सिम के बिना वॉट्सएप जैसे मैसेजिंग ऐप काम नहीं करेंगे। वहीं रेलवे का अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम (UTS) ऐप भी बंद कर दिया गया है।