1. सेंसेक्स 500 अंक टूटा आईटी-ऑटो शेयरों में बिकवाली शेयर बाजार में आज 12 फरवरी को गिरावट का माहौल रहा। सेंसेक्स करीब 500 अंक गिरकर 83700 के स्तर पर कारोबार करता दिखा जबकि निफ्टी भी लगभग 150 अंक फिसलकर 25800 पर आ गया। आईटी मीडिया और ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स 4% से अधिक टूटा वहीं मीडिया इंडेक्स में करीब 1% और ऑटो इंडेक्स में 0.30% की गिरावट दर्ज हुई। 2. BHEL का OFS रिटेल निवेशकों के लिए खुला केंद्र सरकार की महारत्न कंपनी बीएचईएल का ऑफर फॉर सेल (OFS) 12 फरवरी से रिटेल निवेशकों के लिए खुल गया है। सरकार 3% हिस्सेदारी बेच रही है जबकि 2% अतिरिक्त हिस्सेदारी ग्रीनशू ऑप्शन के तहत रखी गई है। ₹254 प्रति शेयर फ्लोर प्राइस तय किया गया लेकिन शेयर गिरकर करीब ₹260 आने से डिस्काउंट घटकर 2–3% रह गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक आकर्षण कम हुआ है फिर भी निवेश के अवसर मौजूद हैं। 3. बंगाल में पेट्रोल महंगा वित्त मंत्री ने उठाए सवाल बजट चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमत दिल्ली से ₹10–11 ज्यादा होने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चाहे तो वैट घटाकर राहत दे सकती है क्योंकि फिलहाल वहां पेट्रोल-डीजल पर करीब 25% वैट है। साथ ही GST को लेकर विपक्ष के दावों को खारिज करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि दूध शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर कोई टैक्स नहीं लगाया गया है। 4. भारत अमेरिकी तेल खरीद बढ़ा सकता है रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार ने सरकारी तेल कंपनियों से अमेरिका और वेनेजुएला से ज्यादा कच्चा तेल खरीदने पर विचार करने को कहा है। ब्लूमबर्ग के अनुसार यह कदम हालिया भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद सामने आया है। कंपनियों को स्पॉट टेंडर में अमेरिकी तेल को प्राथमिकता देने को कहा गया है जबकि वेनेजुएला का तेल प्राइवेट डील्स के जरिए मंगाया जा सकता है। 5. अकासा एयर के को-फाउंडर प्रवीण अय्यर का इस्तीफा अकासा एयर के को-फाउंडर और चीफ कमर्शियल ऑफिसर प्रवीण अय्यर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे 30 अप्रैल 2026 तक कंपनी में रहकर ट्रांज़िशन में सहयोग करेंगे। उनकी जगह आनंद श्रीनिवासन नए CCO होंगे। अय्यर अकासा की शुरुआती कोर टीम का हिस्सा रहे और एयरलाइन की कमर्शियल रणनीति तैयार करने में उनकी अहम भूमिका रही है।