Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
09-Feb-2026

📌 शेयर बाजार में जोरदार तेजी शेयर बाजार में आज यानी 9 फरवरी को मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 400 अंक की बढ़त के साथ 84000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 150 अंक चढ़कर 25850 के आसपास पहुंच गया। आज बाजार में सबसे ज्यादा तेजी बैंकिंग IT और मेटल सेक्टर के शेयरों में देखने को मिल रही है। 📌 सोना-चांदी के दामों में बड़ी उछाल सर्राफा बाजार में सोमवार को तेज़ी रही। चांदी की कीमतों में ₹14800 का उछाल आया और यह करीब ₹2.65 लाख प्रति किलो पहुंच गई। वहीं सोना भी ₹3050 महंगा होकर ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब कारोबार कर रहा है। बीते सप्ताह के भारी उतार-चढ़ाव के बाद बुलियन बाजार में फिर तेजी लौटती दिख रही है। 📌 अमेरिका भारत को पेनल्टी टैरिफ लौटाएगा भारत-अमेरिका ट्रेड डील में भारत को बड़ी राहत मिली है। अमेरिका ने रूस से तेल आयात पर लगाए गए 25% पेनल्टी टैरिफ को वापस करने का फैसला किया है। इससे भारतीय कारोबारियों को करीब ₹40 हजार करोड़ की राहत मिलने की उम्मीद है। व्हाइट हाउस के मुताबिक 27 अगस्त 2025 से 6 फरवरी 2026 के बीच जिन इम्पोर्ट पर पेनल्टी लगी थी उनका रिफंड दिया जाएगा। 📌 आय फाइनेंस का IPO आज से खुला गुरुग्राम स्थित NBFC कंपनी आय फाइनेंस का IPO आज से निवेशकों के लिए ओपन हो गया है। इसमें निवेशक 11 फरवरी तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब ₹1010 करोड़ जुटाना चाहती है। IPO में न्यूनतम निवेश ₹14964 करना होगा। कंपनी पहले ही एंकर निवेशकों से ₹454.5 करोड़ जुटा चुकी है। 📌 नए इनकम टैक्स नियमों का ड्राफ्ट जारी इनकम टैक्स विभाग ने शनिवार को ‘इनकम टैक्स रूल्स 2026’ का नया ड्राफ्ट जारी किया है जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। सरकार का उद्देश्य टैक्स फाइलिंग प्रक्रिया को आसान बनाना है। नए नियमों में कुल नियमों की संख्या 511 से घटाकर 333 कर दी गई है और फॉर्म की संख्या भी 399 से घटाकर 190 कर दी गई है।