Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
05-Feb-2026

‘पंडित’ शब्द को अपमानित करने का आरोप एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी नई फिल्म घूसखोर पंडत को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इवेंट में फिल्म का टीजर जारी किया गया जिसके बाद यह विवादों में घिर गया। मुंबई के एक वकील का आरोप है कि ‘पंडित’ जैसे सम्मानजनक शब्द को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इस कारण उन्होंने फिल्म के मेकर्स को कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस मुंबई के वकील आशुतोष दुबे ने भेजा है। उनका आरोप है कि ‘पंडित’ जैसे सम्मानजनक शब्द को भ्रष्टाचार के साथ जोड़ना न केवल गैर-जिम्मेदाराना है बल्कि इससे पूरे समुदाय की गरिमा को ठेस पहुंचती है। नोटिस में कहा गया है कि यह फिल्म जानबूझकर एक समुदाय की छवि को खराब करने की कोशिश कर रही है। 5 साल बाद रिया चक्रवर्ती की एक्टिंग में वापसी सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लंबे समय तक ब्रेक लेने के बाद रिया चक्रवर्ती फिर से फिल्मों और सीरीज में वापसी कर रही हैं। मंगलवार शाम वह मुंबई में हुए ‘Next On Netflix’ इवेंट में शामिल हुईं जहां एक्ट्रेस ने अपनी कमबैक सीरीज फैमिली बिजनेस की आधिकारिक घोषणा की। इस सीरीज में रिया के साथ अनिल कपूर और विजय वर्मा भी नजर आएंगे। अभिषेक आज अपना 50वां बर्थडे मना रहे एक्टर अभिषेक बच्चन आज अपना 50वां बर्थडे मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के घर जन्मे अभिषेक की पहचान सिर्फ एक सुपरस्टार के बेटे तक सीमित नहीं रही। उम्मीदों असफलताओं आलोचनाओं और फिर सफलता के चक्र से गुजरते हुए उन्होंने अपनी खुद की पहचान बनाई और युवा धूम गुरु जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। डॉन 3 और कृष 4 में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा? प्रियंका चोपड़ा करीब छह साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। वह एस.एस. राजामौली की फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी डॉन और कृष को लेकर बात की जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई कि क्या वह इन दोनों ही फिल्मों में नजर आएंगी।स्क्रीन रेंट से बातचीत में जब प्रियंका चोपड़ा से डॉन 3 और कृष 4 का हिस्सा होने के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा यह ऐसे किरदार हैं जिन्हें वो हमेशा लाने के लिए तैयार रहेंगी लेकिन कहानी भी अच्छी होनी चाहिए। मुझे नहीं पता कि मैं उनमें से किसी के बारे में बात कर सकती हूं या नहीं। इसी दौरान प्रियंका के को-एक्टर महेश बाबू ने मजाक में कहा तो फिर कुछ न कुछ जरूर चल रहा है।