शेयर बाजार में गिरावट बजट से दो दिन पहले 30 जनवरी को शेयर बाजार दबाव में नजर आया। सेंसेक्स 400 अंकों की गिरावट के साथ 82150 पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 150 अंक फिसलकर 25270 पर आ गया। मेटल और आईटी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली वहीं FMCG सेक्टर में खरीदारी बनी रही। निफ्टी बैंक इंडेक्स भी 200 अंक गिरकर 60000 के नीचे पहुंच गया। जानकारों के मुताबिक निफ्टी में आगे 25600 तक जाने की संभावना है जबकि 25450 अहम स्तर माना जा रहा है। आर्थिक सर्वे 2025: जंक फूड विज्ञापनों पर रोक का सुझाव वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 29 जनवरी को लोकसभा में आर्थिक सर्वे पेश किया। सर्वे में जंक फूड की बढ़ती खपत पर चिंता जताते हुए सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक इनके विज्ञापनों पर रोक लगाने का सुझाव दिया गया है। सर्वे के अनुसार अगले 10 वर्षों में करीब 8 करोड़ 30 लाख बच्चे मोटापे का शिकार हो सकते हैं। वहीं वित्त वर्ष 2026-27 में जीडीपी ग्रोथ 6.8% से 7.2% के बीच रहने का अनुमान है। रोजगार महंगाई और राज्यों की फ्रीबीज योजनाओं पर भी चेतावनी दी गई है। AI कंपनियों के CEOs से पीएम मोदी की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 लोक कल्याण मार्ग पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों के CEOs से मुलाकात की। बैठक में भारत को AI में ग्लोबल लीडर बनाने और स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने कहा कि जैसे UPI ने दुनिया को रास्ता दिखाया वैसे ही AI में भी भारत को नेतृत्व करना चाहिए। बैठक में विप्रो टीसीएस जोहो जियो और एचसीएल जैसी कंपनियों के प्रमुख शामिल रहे। यह बैठक फरवरी में होने वाले ‘इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट’ से पहले हुई। सोना-चांदी ऑल टाइम हाई पर सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। 29 जनवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना एक दिन में ₹10705 बढ़कर ₹175340 पर बंद हुआ। चार कारोबारी दिनों में सोना ₹21030 महंगा हो चुका है। वहीं चांदी चार दिन में ₹62283 बढ़कर ₹3.80 लाख प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। दोनों कीमती धातुएं अपने ऑल टाइम हाई पर हैं। स्विगी का घाटा बढ़ा रेवेन्यू में मजबूती ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी का अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध घाटा सालाना आधार पर 33% बढ़कर ₹1065 करोड़ हो गया। हालांकि कंपनी के ऑपरेशनल रेवेन्यू में 54% की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह ₹6148 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में रेवेन्यू ₹3993 करोड़ था।