Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
17-Jan-2026

1. महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: महायुति की बड़ी जीत महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा और उसके गठबंधन महायुति ने एकतरफा जीत दर्ज की है। 29 नगर निगमों की कुल 2869 सीटों में से BJP ने 1425 सीटें जीतीं जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 399 और अजित पवार की NCP को 167 सीटें मिलीं। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के 227 वार्डों में BJP 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी। शिवसेना (UBT) को 65 कांग्रेस को 24 शिंदे गुट की शिवसेना को 29 और MNS को 6 सीटें मिलीं। AIMIM NCP समाजवादी पार्टी और NCP (SP) को सीमित सफलता मिली। नागपुर पुणे ठाणे नवी मुंबई पिंपरी चिंचवाड़ और नासिक में भी भाजपा गठबंधन ने जीत दर्ज की। 2. आत्मनिर्भरता पर RSS प्रमुख मोहन भागवत का जोर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने लोगों से स्वदेशी और देश में बने सामान के इस्तेमाल की अपील की है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो भारत में बना सामान ही खरीदा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत इंटरनेशनल ट्रेड करता है लेकिन किसी देश के दबाव में नहीं है। भागवत ने स्पष्ट किया कि भारत ग्लोबलाइजेशन को ‘ग्लोबल मार्केट’ नहीं बल्कि ‘ग्लोबल फैमिली’ के नजरिए से देखता है और आत्मनिर्भर बनने के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। 3. ईरान से सुरक्षित लौटे भारतीय नागरिक ईरान में बिगड़ते हालात के बीच वहां फंसे कई भारतीय नागरिक सुरक्षित भारत लौट आए हैं। शुक्रवार देर रात दिल्ली पहुंचे लोगों में ज्यादातर मेडिकल स्टूडेंट्स शामिल हैं। ईरान में करीब 10 हजार भारतीय नागरिक मौजूद हैं जिनमें 2500 से 3000 छात्र हैं। लौटे नागरिकों ने भारत सरकार और दूतावास की मदद की सराहना की। ईरान में महंगाई और मुद्रा रियाल के गिरने के बाद 28 दिसंबर 2025 से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन अब देशभर में फैल चुके हैं। 4. देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज रवाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच 958 किलोमीटर का सफर सिर्फ 14 घंटे में पूरा करेगी। 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली इस ट्रेन में 16 कोच हैं और कुल 1128 यात्रियों की क्षमता है। ट्रेन में आधुनिक सुरक्षा कंफर्ट और पैंट्री सुविधाएं मौजूद हैं। 5. ग्रीनलैंड को लेकर ट्रम्प की टैरिफ धमकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करने को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। BBC के मुताबिक ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि जो देश उनके ग्रीनलैंड प्लान का समर्थन नहीं करेंगे उन पर टैरिफ लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस मुद्दे पर NATO से भी बातचीत कर रहा है और ग्रीनलैंड पर रूस या चीन का प्रभाव बढ़ने देना स्वीकार्य नहीं होगा। 6. चाबहार पोर्ट पर कांग्रेस–सरकार आमने-सामने कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रम्प के दबाव में ईरान के चाबहार पोर्ट से भारत का कंट्रोल छोड़ दिया है। कांग्रेस का दावा है कि इस प्रोजेक्ट में लगाए गए 120 मिलियन डॉलर बर्बाद हो गए। हालांकि विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि चाबहार पोर्ट से जुड़ी योजनाएं जारी हैं और अमेरिका ने भारत को प्रतिबंधों के बावजूद विशेष छूट दे रखी है जिसकी अवधि अप्रैल 2026 तक है। 7. xAI के चैटबॉट ग्रोक पर डीपफेक का आरोप टेस्ला और X के मालिक इलॉन मस्क से जुड़े मामले में नया विवाद सामने आया है। एश्ले सेंट क्लेयर ने मस्क की कंपनी xAI के खिलाफ न्यूयॉर्क की कोर्ट में केस दायर किया है। आरोप है कि ग्रोक चैटबॉट ने उनकी आपत्तिजनक डीपफेक तस्वीरें बनाने की अनुमति दी जिससे उन्हें मानसिक पीड़ा और बदनामी झेलनी पड़ी। xAI ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि केस गलत कोर्ट में दायर किया गया है।